ऑटो न्यूज़

मर्सिडीज की धाकड़ एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च, जीएलई का फेसलिफ्ट वर्जन आया

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 2, 2023, 05:19 PM IST

Mercedes-Benz India ने मार्केट में New GLE SYV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 96.40 लाख रुपये है। इसे बड़े बदलावों के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है और नए फीचर्स मिले हैं।

Image

एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव देने के साथ इंटीरियर को भी रिप्रेश कर पेश किया गया है।

Photo : ET Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई मर्सिडीज जीएलई भारत में लॉन्च
  • 96.40 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • बड़े अपडेट्स के साथ आई एसयूवी

2023 Mercedes-Benz GLE: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने पॉपुलर जीएलई एसयूवी का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 96.40 लाख रुपये है। कंपनी ने नई जीएलई को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है और इस कार के साथ मर्सिडीज-बेंज सी43 एएमजी भी लॉन्च की गई है। बता दें कि ये भारतीय मार्केट 2023 के लिए ये कंपनी के अंतिम मॉडल्स में शामिल हैं, यानी इस साल अब कोई और मर्सिडीज लॉन्च नहीं होगी। मर्सिडीज-बेंज जीएलई को एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव देने के साथ इंटीरियर को भी रिप्रेश कर पेश किया गया है।

कितनी बदली अपडेटेड एसयूवी

मर्सिडीज जीएलई के साथ पहले से पैने एलईडी हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्रिल, नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स, दूसरी तरह का रियर बंपर और अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई एसयूवी को पिछले मॉडल से मिलती-जुलती रूपरेखा, फंक्शनल रूफरेल्स और राइड स्टेप्लस के साथ काले ओआरवीएम दिए गए हैं। केबिन पर नजर डालें जो नया स्टीयरिंग व्हील, एमबक्स सिस्टम के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, दूसरी डिजाइन की एयरकॉन वेंट्स, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग शामिल हैं।

कितना दमदार है इंजन

नई जीएलई एसयूवी के साथ तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं जिनमें से पहला 2.0-लीटर डीजल इंजन है। दूसरे और तीसरे नंबर पर 3.0-लीटर डीजल और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन आते हैं। एसयूवी में लगा 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 265 बीएचपी ताकत और 550 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं 6-सिलेंडर दमदार इंजन 362 बीएचपी और 750 एनएम पीक टॉर्क/375 बीएचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करते है। इन तीनों इंजनों के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा 4 मैटिक एडब्ल्यूडी तकनीक सामान्य तौर पर दी गई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article