2023 Mercedes-Benz GLC 9 अगस्त को होगी लॉन्च, भारत में शुरू हुई बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 17, 2023, 04:40 PM IST

Mercedes-Benz India 9 अगस्त को नई GLC SUV लॉन्च करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लग्जरी एसयूवी में दिलचस्पी रखने वाले 1.50 लाख रुपये टोकन के साथ इसे बुक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 मर्सिडीज GLC लग्जरी SUV
  • 9 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी
  • जोरदार फीचर्स से लैस है नई कार

2023 Mercedes-Benz GLC: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने नई जीएलसी एसयूवी की बुकिंग देश में शुरू कर दी है। कंपनी 9 अगस्त 2023 को नई जीएलसी भारत में लॉन्च करने वाली है और इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। लग्जरी एसयूवी में दिलचस्पी रखने वाले 1.50 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। देश भर की मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप और मर्सिडीज-बेंज इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एसयूवी को बुक किया जा सकता है। शानदार लुक के अलावा नई जीएलसी के साथ हाइटेक और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहद आरामदायक बनाते हैं।

2023 Mercedes GLC SUV

नई जीएलसी के साथ हाइटेक और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहद आरामदायक बनाते हैं

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध जीएलसी

2023 मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को दो वेरिएंट्स - जीएलसी 300 4मैटिक और जीएलसी 220डी 4मैटिक में पेश किया गया है। कंपनी की मानें तो नई जीएलसी के साथ 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक दी गई है जो एसयूवी को सामान्य तौर पर मिली है। इस तकनीक की मदद से नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी बहुत दमदार एसयूवी बनती है और किसी भी सड़क पर जोरदार प्रदर्शन करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाती। कंपनी ने एसयूवी के इंजन को 9जी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सामान्य तौर पर लैस किया है।

End of Feed