ऑटो न्यूज़

Kawasaki KX65 और KX112 भारत में हुई लॉन्च, लेकिन इन्हें सड़क पर चलाना गैरकानूनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 17, 2023, 11:10 AM IST

Kawasaki India ने नई KX65 और KX112 ऐडवेंचर बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। इनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.12 लाख रुपये है और इन दोनों में से किसी को भी भारतीय सड़कों पर चलाना गैरकानूनी है।

Image

ये भारतीय मार्केट में कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बन गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कावासाकी ने लॉन्च की ऐडवेंचर बाइक्स
  • इन्हें सड़क पर चलाना है गैरकानूनी
  • ना हेडलाइट, ना टेललाइट, ना इंडिकेटर्स

Kawasaki Adventure Bikes: कावासाकी इंडिया ने दो नई बाइक्स के साथ अपने मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जापान की इस टू-व्हीलर निर्माता ने भारत में नई केएक्स65 लॉन्च की है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 3.12 लाख रुपये है। ये भारतीय मार्केट में कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बन गई है। इसके अलावा कावासाकी केएक्स112 भी लॉन्च की गई है जिसकी कीमत 4.87 लाख रुपये है और ये दमदार इंजन वाली ऐडवेंचर बाइक है। इसे अब केएक्स100, केएक्स250, केएक्स450, केएलएक्स110, केएलएक्स 140जी और कावासाकी केएलएक्स 450आर के साथ बेचा जाएगा।

कितनी अलग है ऐडवेंचर बाइक

कावासाकी केएक्स65 देश में इस ब्रांड द्वारा बेची जाने वाली सभी बाइक्स में सबसे कम कीमत की है। इसके साथ 64 सीसी का लिक्विड-कूल्ड 2-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो काफी दमदार है। ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और ऐडवेंचर बाइक के रूप में इसका हिस्सा 33 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछला हिस्सा मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आया है। अगला पहिया 14-इंच मल्टी स्पोक वाला है, वहीं पिछले हिस्से में 12-इंच का व्हील लगाया गया है। इसके दोनों ओर डिस्क ब्रेक्स मिले हैं।

कितनी दमदार है केएक्स112

कावासाकी का दावा है कि केएक्स112 को बतौर मिड-लेवल ऑफरोड डिजाइन किया गया है। इसके साथ 112 सीसी का दो-स्ट्र्रोक, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिला है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः 19 और 16-इंच के पहिये दिए गए हैं। दिलचस्प है कि कावासाकी ने भारतीय मार्केट में ये जो मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं, इनमें से कोई भी रोड लीगल नहीं है, यानी इन्हें सड़क पर चलाना गैरकानूनी है। इन्हें सिर्फ मोटरसाइकिल इवेंट्स के लिए तैयार किया गया है जो बिना हेडलाइट, टेललाइट, टर्न इंडिकेटर्स और रियर व्यू मिरर के आती हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article