ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki WagonR Waltz Edition हुआ लॉन्च, कीमत जान हैप्पी हो जाएगी दिवाली

Maruti Suzuki WagonR Waltz Edition Launched: मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय मार्केट में करीब 2 दशक से ग्राहकों की चहेती बनी हुई वैगनआर का लिमिटेड एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी वैगनआर वाल्ट्ज एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है।

Image

मारुति सुजुकी वैगनआर वाल्ट्ज एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति वैगनआर वाल्ट्ज एडिशन लॉन्च
  • 5.65 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए पेश

Maruti Suzuki WagonR Waltz Edition Launched: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मारुति सुजुकी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय मार्केट में करीब 2 दशक से ग्राहकों की चहेती बनी हुई वैगनआर का लिमिटेड एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी वैगनआर वाल्ट्ज एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले वैगनआर के वाल्ट्ज लिमिटेड एडिशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलावा और नए फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन के लिए ग्राहकों को कंपनी ने चुनने के लिए एक तगड़ा विकल्प दिया है।

कितनी स्पेशल है नई वैगनआर

अगर आप दशहरे या दिवाली या फिर धनतेसर पर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये काफी आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है। मारुति सुजुकी की साधारण वैगनआर की तुलना में नए वाल्ट्ज एडिशन को अब फॉग लाइट्स, व्हील आर्च क्लैडिंग, बंपर प्रोटेक्टर्स, फ्रंट क्रोम ग्रिल, फॉग लाइट गार्निश, साइड स्कर्ट्स और साइड मोल्डिंग जैसे नए पुर्जे कॉस्मैटिक बदलाव के रूप में दिए गए हैं।

नए फीचर्स में क्या-क्या शामिल

मारुति सुजुकी वैगनआर वाल्ट्ज एडिशन के केबिन में नए फ्लोर मैट्स, स्टालिंग किट, 6.2-इंच टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, सिक्योरिटी सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिए गए हैं। सेफ्टी पर नजर डालें तो इसके साथ डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले हैं। ये हैचबैक तीन वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई में उपलब्ध कराई गई है। ये कार 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है। ये कार सीएनजी में भी मिलती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article