ऑटो न्यूज़

हैचबैक की बिक्री में गिरावट के बावजूद WagonR नंबर वन, लिस्ट में Maruti का दबदबा

Maruti Suzuki Wagonr Best Seller: भारतीय मार्केट में हैचबैक सेगमेंट की बिक्री अगस्त 2024 में करीब 23 प्रतिशत तक गिर गई है। इसके बावजूद मारुति सुजुकी वैगनआर इस लिस्ट में टॉप पर आई है। इस सेगमेंट में कुल 83,129 यूनिट बिकी हैं जो पिछले साल अगस्त में 1,07,844 यूनिट थी।

Image

साल दर साल बिक्री में वैगनआर ने 5.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति वैगनआर बनी बेस्ट सेलर हैचबैक
  • अगस्त 2024 में बिकीं कुल 16,450 यूनिट
  • हैचबैक सेगमेंट की बिक्री 23 प्रतिशत गिरी

Maruti Suzuki WagonR Best Seller: मारुति सुजुकी ने अगस्त 2024 की बिक्री में अपना दबदबा बनाए रखा है, खासतौर पर हैचबैक सेगमेंट की कारों में। भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा वैगनआर ने इस लिस्ट में पिछले महीने पहला पायदान हासिल किया है। अगस्त में मारुति वैगनआर की कुल 16,450 यूनिट बिकी हैं, हालांकि इस सेगमेंट की कुल बिक्री में पिछले महीने 22.92 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस सेगमेंट में कुल 83,129 यूनिट बिकी हैं जो पिछले साल अगस्त में 1,07,844 यूनिट थी। इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद साल दर साल बिक्री में वैगनआर ने 5.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

सितंबर में बंपर डिस्काउंट

कंपनी ने सितंबर 2024 में इस सस्ती कार पर दमदार डिस्काउंट दिया है। वैगनआर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 53,100 रुपये तक डिस्काउंट मिला है। मैनुअल वेरिएंट पर ग्राहक 48,100 रुपये तक और सीएनजी वेरिएंट पर 43,100 रुपये तक बचत कर सकते हैं। कंपनी ने वैगनआर के अलावा अन्य कारों पर भी जोरदार डिस्काउंट दिए हैं, वहीं नैक्सा डीलरशिप पर भी आपको जोरदार डिस्काउंट मिलेंगे। यहां 2.50 लाख रुपये तक बचत जिम्नी, फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा पर कर सकते हैं।

34 से ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स

आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article