Maruti Suzuki की बिक्री जुलाई में करीब 4 % घटी, छोटी कारों का अच्छा प्रदर्शन

Maruti Suzuki Sales July 2024: मारुति सुजुकी की बिक्री जुलाई 2024 में 3.63 प्रतिशत घट गई है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया, कंपनी की कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री 9.64 प्रतिशत घटकर 1,37,463 इकाई रही, जुलाई 2023 में 1,52,126 इकाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट
  • 3.63 प्रतिशत घटी कारों की बिक्री
  • पीवी की बिक्री 9.64 प्रतिशत घटी

Maruti Suzuki Sales July 2024: मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में कुल बिक्री 3.63 प्रतिशत घटकर 1,75,041 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने उसने 1,81,630 वाहन बेचे थे। मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया, कंपनी की कुल घरेलू यात्री वाहन (पीवी) बिक्री 9.64 प्रतिशत घटकर 1,37,463 इकाई रही, जुलाई 2023 में 1,52,126 इकाई थी। हालांकि सिर्फ मारुति ही नहीं है जिसकी बिक्री गिरी है, कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2024 में बिक्री की गिरावट दर्ज की है।

Maruti Suzuki Sales In July 2024

कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2024 में बिक्री की गिरावट दर्ज की है

छोटी कारों की बिक्री बढ़ी

मारुति सुजुकी की छोटी कारें कुछ समय से बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं, लेकिन पिछले महीने ये आंकड़ा ग्रीन रंग में बंद हुआ है। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी कंपनी की छोटी गाड़ियों की बिक्री जुलाई में बढ़कर 9,960 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 9,560 इकाई थी। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन-आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री जुलाई में घटकर 58,682 इकाई रही है, जुलाई 2023 में 67,102 इकाई थी।

End of Feed