Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए तय किए नाम! आप भी जान लीजिए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 05:20 PM IST

Maruti Suzuki EV Name Trademarked: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारतीय मार्केट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए नाम भी तय कर लिए हैं। हाल में मारुति ने दो नाम ट्रेडमार्क कराए गए हैं जो - एस्कूडो और टॉर्कनाड हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार
  • एसयूवी होगी पहली ईवी, नाम तय!
  • मारुति ने ट्रेडमार्क कराए दो नाम

Maruti Suzuki EV Name Trademarked: मारुति सुजुकी बहुत जल्द देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी ने अब तक इसे ईवीएक्स कोडनेम दिया था, अब संभवत: इसी ईवी के लिए दो नाम ट्रेडमार्क कराए गए हैं जो — एस्कूडो और टॉर्कनाड हैं। इनमें से कोई नाम कार को मिल सकता है, संभव है कि मारुति इसे किसी और ही नाम से मार्केट में लॉन्च कर दे। मारुति सुजुकी की ये ईवी संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है।

Maruti Suzuki First Electric Car

बा फु चार् करन 550 किम रें देन वाल

शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल

नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।

End of Feed