Maruti Suzuki ने बिहार में शुरू करेगी लाइसेंस टेस्ट ट्रैक, अपने आप हो जाएंगे ये सारे काम

Maruti Suzuki Bihar Test Track: यह समझौता ज्ञापन बिहार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी और बिहार सरकार के परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल (आईएएस) की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। एमओए पर बिहार सरकार के राज्य परिवहन आयुक्त श्री नवीन कुमार (आईएएस) और मारुति सुज़ुकी के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, श्री तरुण अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की बिहार में पहल
  • बनाएगी 5 नए लाइसेंस टेस्ट ट्रैक
  • अपने आप हो जाएंगे ये सब काम

Maruti Suzuki Bihar Test Track: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने भागलपुर, दरभंगा, गया, पूर्णिया और सारण में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ट्रैक्स को ऑटोमेट करने के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन बिहार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी और बिहार सरकार के परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल (आईएएस) की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। एमओए पर बिहार सरकार के राज्य परिवहन आयुक्त श्री नवीन कुमार (आईएएस) और मारुति सुज़ुकी के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, श्री तरुण अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

Maruti Suzuki Bihar License Driving Test Track

स्वचालित टेस्ट ट्रैक ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण को अधिक व्यापक, प्रभावी और पारदर्शी बनाती हैं

मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन

बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, स्वचालित टेस्ट ट्रैक ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण को अधिक व्यापक, प्रभावी और पारदर्शी बनाती हैं। कड़े और मानकीकृत मूल्यांकन प्रक्रिया को केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) के अनुसार उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। टेस्ट परिणाम भी स्वचालित रूप से उत्पन्न होते हैं। मारुति सुज़ुकी की सड़क सुरक्षा प्रयासों की सराहना करते हुए, बिहार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने कहा, "भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी की सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और उनके राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की मैं सराहना करती हूँ।

End of Feed