New Maruti Suzuki Dzire 15 दिन के अंदर होगी लॉन्च, फीचर्स से लबालग होगा केबिन

2024 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी 4 नवंबर 2024 को नई डिजायर की बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी, यानी अब इसके लॉन्च को 15 दिन से भी कम समय बचा है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर
  • 4 नवंबर को देश में लॉन्च होगी कार
  • मौजूदा कार के मुकाबले हाइटेक होगी

2024 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी भारतीय ग्राहकों के सामने जल्द नई जनरेशन डिजायर पेश करने वाली है। कंपनी 4 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी, यानी अब इसके लॉन्च को एक महीने से भी कम समय बचा है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। 2024 डिजायर के साथ नया चेहरा मिलेगा जिसमें 6-स्लैट ग्रिल, पतले हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन के बंपर्स और बहुत कुछ नया मिला है। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।

2024 Maruti Suzuki Dzire

कंपनी 4 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed