किफायत पसंद लोगों में पॉपुलर होगी नई Brezza CNG, जल्द लॉन्च होगी SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 10, 2023, 02:21 PM IST

Maruti Suzuki जल्द भारत में नई Brezza CNG लॉन्च करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला आगामी Kia Carens से होने वाला है. कंपनी की ये एसयूवी ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर है और इसका सीएनजी वेरिएंट बिक्री बढ़ाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉन्च को तैयार नई ब्रेजा सीएनजी
  • किआ कारेंस सीएनजी से मुकाबला
  • लुक और फीचर्स के साथ माइलेज

Maruti Suzuki Brezza CNG: किआ इंडिया जल्द ही मार्केट में नई कारेंस सीएनजी लॉन्च करने वाली है और इसके लॉन्च से पहले ही मारुति सुजुकी नें किआ की टेंशन बढ़ा दी है. जल्द ग्राहकों की चहेती मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च होने वाला है. कुछ समय पहले लीक हुए एक दस्तावेज में सामने आया है कि ब्रेजा सीएनजी को सभी वेरिएंट्स में लाया जाएगा, इसका मतलब एलएक्सआई, वीएक्सआई, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई प्लस वेरिएंट्स जल्द सीएनजी विकल्प में भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी सीएनजी ऑप्शन दे सकती है.

Maruti Suzuki Brezza CNG Set To Launch In India

जल्द ग्राहकों की चहेती मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च होने वाला है.

सीएनजी वाली पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी

ब्रेजा एलएक्सआई सीएनजी को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे. बता दें कि ये पहली बार होगा जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सीएनजी विकल्प ग्राहकों को मिलेगा, इसके अलावा ब्रेजा पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनेगी जो सीएनजी में लॉन्च की जाएगी. मौजूदा ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 102 एचपी और 137 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यहां स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिला है. कंपनी ने इस एसयूवी को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है.

End of Feed