Bajaj Auto Teased New 2023 Pulsar NS200: बजाज ऑटो देश में बहुत जल्द नई पल्सर मोटरसाइकिल के कई अपडेटेड मॉडल्स और कई अन्य नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने हाल में सोशल मीडिया पर नई पल्सर NS200 का टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में 2023 मॉडल बाइक के अगले हिस्से में लगे अपसाइड डाउन यानी यूएसडी फोर्क्स और डुअल चैनल एबीएस की जानकारी मिल गई है. दिखने में नई बजाज पल्सर बहुत जोरदार होगी और 2023 मॉडल NS200 आने वाले कुछ ही दिन में लॉन्च कर दी जाएगी.
मिलेगा दमदार ब्रेकिंग सिस्टम
बजाज ऑटो अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में एक नई पल्सर NS200 के साथ इंवर्टेड फोर्क दे सकती है. दिलचस्प बात ये है कि ब्राजील में कंपनी ने इस बाइक के साथ यही इंजन दिया है जिसे वहां के मार्केट में डॉमिनार 200 नाम से बेचा जाता है. भारत में बिकने वाली NS200 की तर्ज पर बाइक के साथ 33 मिमी यूएसडी फोर्क दिए गए हैं. इसके अलावा 2023 बजाज पल्सर NS200 को डुअल-चैनल एबीएस भी मिलने वाला है.
केटीएम 200 ड्यूक से सस्ती
इन बड़े बदलावों के अलावा नई बजाज पल्सर NS200 को कुछ नए रंगों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है, फिलहाल ये बाइक चार रंगों में बेची जा रही है. बजाज पल्सर NS200 की मौजूदा एक्सशोरूम कीमत 1,40,666 रुपये है और नए मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये तक इजाफा हो सकता है. इस कीमत के साथ भी अपने सीधे मुकाबले यानी केटीएम 200 ड्यूक से पल्सर NS200 करीब 41,000 रुपये सस्ती है. इंजन और फीचर्स के मामले में ये दोनों बाइक्स लगभग समान हैं.
