ऑटो न्यूज़

Actress Neetu Singh ने खरीदी जानदार लग्जरी SUV, बेहद खूबसूरत हैं दोनों

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 10, 2023, 06:42 PM IST

Bollywood की जानी-मानी हस्ती Actress Neetu Singh ने हाल में खुदकी कार को अपग्रेड किया है और नई Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है. नीतू सिंह की नई सवारी Luxury SUV है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपये है.

Image

हाल में नई जीएलएस की डिलीवरी नीतू सिंह ने अपने घर पर ली है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नीतू सिंह ने खरीदी नई लग्जरी SUV
  • करीब 3 करोड़ की है मायबाक GLS
  • जानदार लुक, शानदार फीचर्स से लैस

Neetu Singh Mercedes-Maybach GLS 600: फिल्म सितारों और बड़े सेलेब्स के बीच मर्सिडीज मायबाक जीएलएस काफी पसंद की जाती है और अब एक्ट्रेस नीतू सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं. ये लग्जरी एसयूवी अपने गैराज में शामिल करने वाले कई बड़े नाम हैं और हाल में नई जीएलएस की डिलीवरी नीतू सिंह ने अपने घर पर ली है. नई मायबाक जीएलएस दिखने में नीतू सिंह जितनी ही खूबसूरत है और इसके केबिन में जाकर आपको लग्जरी का असली अंदाजा होता है. यहां बेहद आरामदायक सीट्स के अलावा हाइटेक फीचर्स भी मिलते हैं.

Actress Neetu Singh Brings Home New Mercedes Maybach GLS 600 SUV

Actress Neetu Singh Brings Home New Mercedes Maybach GLS 600 SUV

गजब दिखती है ये लग्जरी एसयूवी

मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 दिखने में जोरदार है और इसका स्पोर्टी लुक सबको पसंद आता है. अगले हिस्से में मायबाक स्टाइल की क्रोम ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स और दमदार बंपर दिया गया है. जैसा कि हमने आपको बताया इस कार का केबिन बहुत लग्जरी है और ये कार 4 और 5-सीटर विकल्प में उपलब्ध कराई गई है. पिछले हिस्से में लगी दोनों सीट्स को आरामदायक सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, मतलब ये रिक्लाइनर सीट्स हैं जो बहुत कम्फर्टेबल होती हैं. बता दें कि इस कार की एक्सशोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपये है.

तगड़ है लग्जरी एसयूवी का इंजन

मायबाक जीएलएस 600 के साथ 4.0-लीटर वी8 बाइ-टर्बो इंजन दिया गया है, ये इंजन 542 बीएचपी ताकत और 730 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने कार के इंजन को 9जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. सिर्फ 4.9 सेकंड में ही ये भारी-भरकम एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है. इससे पहले नीतू सिंह मर्सिडीज-बेंज जीएलएस इस्तेमाल कर रही थीं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article