मारुति सुजुकी ने भारत में बेच डालीं 10 लाख से ज्यादा ऑटोमैटिक कारें, बदल रहा ट्रेंड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 19, 2023, 10:33 PM IST

Maruti Suzuki ने ऑटोमैटिक कारों की बिक्री में मील का बड़ा पत्थर रखा है। कंपनी ने 2014 में पहली बार AGS सिस्टम लॉन्च किया था और अब तक कंपनी ने इस गियरबॉक्स वाली 10 लाख कारें भारत में बेच ली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 लाख ऑटोमैटिक कारें बिकीं
  • 2014 में पहली बार आया AGS
  • अब 16 कारों में उपलब्ध है AGS

Maruti Suzuki Automatic Car Sales: मारुति सुजुकी ने 2014 में पहली बार एएमटी यानी ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन वाली गाड़ी पेश की थी। कंपनी ने इसे एजीएस यानी ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट सिस्टम के नाम से पेश किया था। इस गियरबॉक्स वाली कार को चलाना काफी आसान था और यही वजह थी कि भारत में एजीएस कारें हिट हो गईं। अब कंपनी ने एजीएस लॉन्च कि 9 साल में इस ट्रांसमिशन की 10 लाख कारें बेचने का आंकड़ा छू लिया है। मारुति सुजुकी सेलेरियो के साथ मिला 5-स्पीड एजीएस अब आधुनिक हो चुका है और ऑल्टो के10, वैगनआर, डिजायर, बलेनो और हालिया लॉन्च फ्रॉन्क्स एसयूवी के साथ ये सिस्टम दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Sold Over 10 Lakh Automatic Cars

कंपनी ने एजीएस लॉन्च कि 9 साल में इस ट्रांसमिशन की 10 लाख कारें बेचने का आंकड़ा छू लिया है

65 फीसदी कारें एजीएस वाली

मारुति सुजुकी ने जानकारी दी है कि इस समय भारत में बिक रहीं 65 प्रतिशत ऑटोमैटिक कारें एजीएस ट्रांसमिशन से लैस हैं। इसके अलावा कंपनी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम में विस्तार भी किया गया है जो बीते कई सालों में हुआ है। अब मारुति सुजुकी 5-स्पीड एजीएस, 4-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ पैडल शिफ्टर्स और ई-सीवीटी ट्रांसमिशन अपनी 16 कारों में उपलब्ध करा रही है। कंपनी की कुल ऑटोमैटिक बिक्री में 27 प्रतिशत हिस्सा 4-स्पीड और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का है, वहीं 8 प्रतिशत ई-सीवीटी ग्राहकों ने चुना है।

End of Feed