Mahindra XUV700 Waiting: महिंद्रा एक्सयूवी700 लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों की फेवरेट एसयूवी में एक बनी हुई है और अब तक इस गाड़ी पर लंबी वेटिंग दी जा रही है। एक्सयूवी700 के एएक्स3 पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 8 से 10 हफ्ते की वेटिंग मिल रही है। एमएक्स, एएक्स3 और एएक्स5 के पेट्रोल और डीजल ऑप्शनल वेरिएंट्स पर कंपनी 40 हफ्ते की वेटिंग दे रही है। इसके बाद एक्सयूवी700 के एएक्स7 और एएक्स7एल वेरिएंट की बारी आती है जिनपर क्रमशः 24 से 26 हफ्ते और 32 से 34 हफ्तों की वेटिंग मिल रही है। भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.01 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 26.18 लाख तक जाती है।
कंपनी ने 1 लाख यूनिट बना डालीं
लॉन्च होने के दो साल के भीतर ही नई एक्सयूवी700 ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसकी बुकिंग शुरू होते ही नई एक्सयूवी700 सुपरहिट नजर आ रही थी और कुछ समय पहले ही कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज भी एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है और ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है।
भारी डिमांड में है नई एक्सयूवी700
महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा इस एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट एमएक्स (E) लॉन्च करने वाली है जो इस रेंज का बेस वेरिएंट होगा। इस वेरिएंट की जगह एमएक्स और एएक्स3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
