धड़ल्ले से बिक रही हैं मारुति सुजुकी की कारें, सस्ती की कम और महंगी कारों की बिक्री ज्यादा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 1, 2023, 07:28 PM IST

मारुति सुजुकी की बिक्री में महीना दर महीना 19 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। अक्टूबर 2022 में कंपनी की बिक्री जहां 1,67,520 वाहन थी, वहीं पिछले महीने ये बिक्री 1,99,217 यूनिट तक पहुंच गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की बिक्री में बढ़त
  • महीना दर महीना 19 प्रतिशत बढ़ी
  • सस्ती कारें कम, महंगी ज्यादा बिकीं

Maruti Suzuki October Car Sales: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 1,99,217 इकाई पर पहुंच गई। यह कंपनी की मासिक बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 1,67,520 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बुधवार को बताया कि अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1,77,266 इकाई रही, जो उसका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Maruti Suzuki Sales In October 2023

अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 1,67,520 वाहन बेचे थे

कितनी बढ़ी बिक्री

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,47,072 इकाई रही थी। इस तरह घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 21 प्रतिशत अधिक रही है। अक्टूबर, 2023 में घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री बढ़कर 1,68,047 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,40,337 इकाई रही थी।

End of Feed