ऑटो न्यूज़

प्रोडक्शन रेडी मॉडल टाटा कर्व टेस्टिंग के दौरान आई नजर, बहुत जल्द लॉन्च होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 1, 2023, 08:22 PM IST

Tata Motors जल्द Hyundai Creta और Maruti Suzuki Grand Vitara की टक्कर में नई Curvv SUV लॉन्च करने वाली है जिसे टेस्टिंग के दौरान फिर देखा गया है। ये नई एसयूवी प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आ रही है।

Image

इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था जो दिखने में शानदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व की टेस्टिंग लगातार जारी
  • प्रोडक्शन रेडी मॉडल आया नजर
  • बहुत जल्द भारत में लॉन्च होगी SUV

Tata Curvv SUV Spotted Testing Again: टाटा मोटर्स एसयूवी सेगमेंट में एक नई खिलाड़ी पेश करने के लिए लगभग तैयार है। कंपनी लगातार आगामी कर्व एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और हाल में नजर आया मॉडल प्रोडक्शन रेडी है। यानी बहुत जल्द ये नई कार भारत में लॉन्च होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा पंच ईवी के बाद कंपनी कर्व एसयूवी को पेश करेगी। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। बता दें कि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था जो दिखने में शानदार है।

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स नई 2024 कर्व एसयूवी के साथ बिल्कुल नई डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप दे सकती है। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिल सकता है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह भी मिल सकती है। स्पाय फोटोज में नई टाटा कर्व काफी खूबसूरत स्टांस वाली एसयूवी नजर आ रही है।

कैसा हो सकता है केबिन

2024 टाटा कर्व एक कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ हाइटेक केबिन मिलने का अनुमान है। कार के केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है जो पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसके अलावा एसी बटन, इलेक्ट्रिक सनरूफ के लिए टच सेंसिटिव बटन मिल सकते हैं, वहीं 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया गियर लीवर, ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल और दो रंगों वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। एसयूवी को 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article