ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने वापस बुलाईं 87,000 से ज्यादा गाड़ियां, क्या आपकी कार है लिस्ट में?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 25, 2023, 09:49 AM IST

Maruti Suzuki ने 87,599 कारों को वापस बुलाया है और ये Recall S-Presso और Eeco MPV के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क शुरू कर दिया है और मुफ्त में मरम्मत की जाएगी।

Image

प्रभावित वाहनों का उत्पादन 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 के बीच हुआ है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी का बड़ा रिकॉल
  • 87,599 गाड़ियां वापस बुलाईं
  • एस-प्रेसो और ईको का रिकॉल

Maruti Suzuki Recall: मारुति सुजुकी देश में सस्ती कारों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांड है, इन कारों में एस-प्रेसो और ईको भी शामिल हैं। मारुति ने हाल में 87,599 यूनिट वाहनों को वापस बुलाया है और ये रिकॉल एस-प्रेसो और ईको के लिए किया गया है। प्रभावित वाहनों का उत्पादन 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 के बीच हुआ है। मारुति सुजुकी ने प्रभावित वाहनों के मालिकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, अगर आपकी कार भी इस लिस्ट में आती है तो अधिक्रत डीलरशिप पर जाकर गाड़ी की जांच और मरम्मत का काम करवा सकते हैं। कंपनी ये काम पूरी तरह मुफ्त में करने वाली है।

कहां आ सकती है समस्या?

बीएसई स्टेटमेंट में मारुति सुजुकी ने जानकारी दी है कि, “सभी प्रभावित वाहनों की स्टीयरिंग टाइ रॉड में संभावित खराबी आ सकती है। रेयर केस में ये संभावित खराबी कार के ब्रेक और स्टीयरिंग से कंट्रोल पर प्रभाव डाल सकती है।” कंपनी ने 2019 में नई एस-प्रेसो भारत में लॉन्च की थी, पिछले साल इसका नई डिजाइन वाला मॉडल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ लॉन्च किया गया था। बता दें कि एक लीटर पेट्रोल में ये कार 25.3 किमी तक चलती है।

भारत की सबसे सस्ती एमपीवी

मारुति सुजुकी ईको भारत की सबसे सस्ती एमपीवी है जिसका ताजा मॉडल कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया है। नई ईको एमपीवी की एक्सशोरूम कीमत 5.10 लाख रुपये है जो बहुत आकर्षक है। ये 13 वेरिएशंस में आई है जिनमें कार्गो, टूरर और एंबुलेंस शामिल हैं, इसके अलावा 5-सीटर और 7-सीटर व्यवस्था में नई कार को ढाला जा सकता है। एस-प्रेसो की बात करें तो इसके साथ डुअल एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article