Maruti Suzuki Grand Vitara पर 1 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, जानें कैसे मिलेगा ये फायदा

Maruti Suzuki Grand Vitara Festive Offers: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर ग्रैंड विटारा एसयूवी पर जोरदार दिवाली ऑफर्स दिए हैं। इस एसयूवी की खरीद पर ग्राहक 1.03 लाख रुपये तक सेविंग कर सकते हैं। माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन खरीदने का प्लान है जो यहां 53,100 रुपये तक बचत होगी, वहीं खास मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस चुनने पर 30,000 रुपये अलग बचेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटार पर बंपर छूट
  • 1.03 लाख रुपये तक कर सकेंगे बचत
  • 5 साल तक बढ़ी हुई वारंटी भी मिलेगी

Maruti Suzuki Grand Vitara Festive Offers: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी ने त्योहारी सीजन फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने और बिक्री में बढ़ोतरी की इच्छा लेकर इस एसयूवी पर जोरदार डिस्काउंट दिया है। इस समय मारुति ग्रैंड विटारा की खरीद पर आप 1.03 लाख रुपये तक सेविंग कर सकते हैं। इसमें 5 साल तक बढ़ी हुई वारंटी भी शामिल है। माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन खरीदने का प्लान है जो यहां 53,100 रुपये तक बचत होगी, वहीं खास मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस चुनने पर 30,000 रुपये अलग बचेगा। सीएनजी वेरिएंट पर 33,100 रुपये का फायदा होगा।

Maruti Suzuki Grand Vitara Festive Discounts

इस एसयूवी की खरीद पर ग्राहक 1.03 लाख रुपये तक सेविंग कर सकते हैं

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दिखने में बहुत अच्छी एसयूवी है जिसके अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed