ऑटो न्यूज़

2024 Nissan Magnite SUV भारत में लॉन्च, बहुत आकर्षक कीमत में मिले खूब सारे फीचर्स

2024 Nissan Magnite Launched: निसान इंडिया ने बड़े बदलावों के साथ नई 2024 मैग्नाइट एसयूवी लॉन्च की है। नई कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 11.50 लाख रुपये तक जाती है। ये खास कीमत है जो एसयूवी के पहले 10,000 ग्राहकों के लिए रखी गई है।

Image

2024 Nissan Magnite की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 निसान मैग्नाइट भारत में लॉन्च
  • 5.99 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • टॉप मॉडल के लिए 11.50 लाख कीमत

2024 Nissan Magnite Launched: निसान ने भारत में नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने बड़े बदलावों के साथ नई मैग्नाइट लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 11.50 लाख रुपये तक जाती है। ये खास कीमत है जो एसयूवी के पहले 10,000 ग्राहकों के लिए रखी गई है। 2024 निसान मैग्नाइट को 6 वेरिएंट्स और दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इसके अलावा कार के साथ दोनों इंजन विकल्पों में दो पैडल और तीन पैडल ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। त्योहारी सीजन शुरू होते ही कंपनी ने ये कार भारत में लॉन्च की है जिसका सीधा मतलब है कि इसका फायदा निसान को हो सकता है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई निसान मैग्नाइट 2024 के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नया चेहरा और क्रोम इंसर्ट्स शामिल हैं। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है, वहीं पिछले हिस्से में नए शेप के टेललैंप्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस कार का लुक काफी बदल गया है। केबिन की बात करें तो यहां ज्यादा बदलाव नहीं मिले हैं। नए में स्टीयरिंग व्हील और टच सरफेस के अलावा अपहोल्स्ट्री के लिए नया रंग मिला है। टॉप मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन मिररिंग, हाइट अडजस्टमेंट ड्राइवर सीट, पावर्ड मिरर और एचईपीए एयर फिल्टर के अलावा एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

2024 निसान मैग्नाइट को वेरिएंट के हिसाब से 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इसका स्टैंडर्ड इंजन 71 बीएचपी ताकत और 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन 99 बीएचपी ताकत और 160 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स दिए गए हैं। भारत में नई मैग्नाइट का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टोयोटा टाइसर, ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, मारुति फ्रॉन्क्स और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 के साथ शुरू हो गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article