ऑटो न्यूज़

TVS ने लॉन्च की 60,000 रुपये से भी सस्ती बाइक, जोरदार माइलेज के साथ मिला धांसू लुक

Most Affordable TVS Radeon 110: टीवीएस ने 60,000 रुपये से भी कम कीमत पर एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च की है जो किफायती होने के साथ दिखने में भी काफी आकर्षक है। यहां हम आपको टीवीएस रेडियन के नए बेस वेरिएंट की जानकारी दे रहे हैं जो अब मिड लेवल डिजी ड्रम वेरिएंट से 17,514 रुपये सस्ता है।

Image

टीवीएस रेडियन 110 के नए बेस वेरिएंट की कीमत 59,880 रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे सस्ती टीवीएस रेडियन 110 लॉन्च
  • 60,000 रुपये ये भी कम कीमत पर आई
  • पिछले बेस मॉडल से 17,514 रुपये सस्ती

Most Affordable TVS Radeon 110: टीवीएस मोटर कंपनी ने त्योहारी सीजन की बंपर खरीद से ठीक पहले ग्राहकों के लिए एक जोरदार विकल्प पेश किया है। कंपनी ने 60,000 रुपये से भी कम कीमत पर एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च की है जो किफायती होने के साथ दिखने में भी काफी आकर्षक है। यहां हम आपको टीवीएस रेडियन के नए बेस वेरिएंट की जानकारी दे रहे हैं जो अब मिड लेवल डिजी ड्रम वेरिएंट से 17,514 रुपये सस्ता है। टीवीएस रेडियन 110 के नए बेस वेरिएंट की कीमत 59,880 रुपये है और ये इस बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट से 21,514 रुपये सस्ता है।

कितना दमदार है इंजन

नई टीवीएस रेडियन 110 के साथ 109.7 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8.08 बीएचपी ताकत और 8.7 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। रोजाना के इस्तेमाल वाली इस सवारी मोटरसाइकिल के साथ डिजिटल क्लस्टर मिलता है, लेकिन इसके बेस वेरिएंट में ये फीचर नदारद है। कंपनी ने इसकी जगह बाइक में डुअल पॉड फुल ऐनेलॉग स्पीडोमीटर दिया है जिसपर मिलने वाली जानकारी आसानी से पढ़ी जा सकती है। ग्राहकों को सी-टाइप यूएसबी चार्जिंग भी मिलेगी जो आज की तारीख में बहुत उपयोगी फीचर बन चुका है।

मुकाबले में कौन मौजूद

टीवीएस रेडियन के नए बेस वेरिएंट को दिखने में भी काफी आकर्षक बनाया गया है। इसे ब्रोन्ज फिनिश वाला इंजन दिया गया है, वहीं इसके साथ पूरी तरह क्रोम से ढंका मेटल एग्ज्हॉस्ट दिया गया है। कीमत को बहुत आकर्षक रखने के लिए कंपनी ने इस बाइक के बेस वेरिएंट से कुछ फीचर्स हटा लिए हैं। यही वजह है कि ये रेडियन 110 अब बहुत कम कीमत वाली बाइक्स में शामिल हो गई है। बता दें कि भारतीय मार्केट की पॉपुलर बाइक शाइन 100 से भी कम कीमत पर रेडियन मिल रही है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article