ऑटो न्यूज़

नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर मिल रहा डिस्काउंट, खरीदने का सटीक मौका

Maruti Suzuki New Gen Swift Discount: मारुति सुजुकी ने मई 2024 में ही नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसपर डिस्काउंट देना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने जुलाई 2024 में इस हैचबैक पर 17,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इन ऑफर्स में 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Image

इन ऑफर्स में 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन स्विफ्ट पर मिला डिस्काउंट
  • इसी महीने खरीद पर 17,000 रुपये बचेंगे
  • मई 2024 में ही लॉन्च हुई है नई हैचबैक

Maruti Suzuki New Gen Swift Discount: मारुति सुजुकी ने मई 2024 में ही नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च की है जिसकी 35,000 से ज्यादा यूनिट कंपनी बेच चुकी है। अब कंपनी ने जुलाई 2024 में इस हैचबैक पर 17,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इन ऑफर्स में 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये सभी डिस्काउंट क्षेत्र, वेरिएंट और कलर के अलावा उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। अगर इसी महीने अगर आप मारुति सुजुकी स्विफ्ट खरीदना चाह रहे हैं, तो ये आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

हाल में आई नई जनरेशन स्विफ्ट

मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही नई जनरेशन स्विफ्ट भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 9.65 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले नई पीढ़ी की स्विफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा नई तकनीक और आधुनिक इंजन शामिल है। 2024 स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया गया है।

फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं।

धाकड़ माइलेज देता है नया इंजन

बिल्कुल नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 80 बीएचपी के साथ 112 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये इंजन 25.75 किमी/लीटर माइलेज देता है, वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में इसका माइलेज 24.80 किमी/लीटर है।

सेफ्टी के मामले में भी जोरदार

अब तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की सेफ्टी रेटिंग काफी निराशाजनक रही है, लेकिन चौथी जनरेशन हैचबैक को कंपनी ने बहुत सुरक्षित बनाया है। इसके सभी वेरिएंट्स को 6 एयरबैग्स मिले हैं, वहीं 3 पॉइंट सीटबेल्ट भी सभी सीट्स के लिए दिए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने नई जनरेशन स्विफ्ट को तैयार करने में करीब 1,450 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article