मारुति सुजुकी ने नई जिम्नी पर दिया बंपर डिस्काउंट, 1 लाख रुपये तक मिली छूट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 20, 2023, 01:39 PM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में ही नई Jimny ऑफरोडर लॉन्च की है और यहीं इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई थी। अब कंपनी ने इस दमदार एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो अक्टूब में उपलब्ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जिम्नी पर भारी छूट
  • 12.74 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • जोरदार फीचर्स से लैस है नई जिम्नी

Bumper Discount On Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी ने भारत में नई जिम्नी एसयूवी कुछ समय पहले ही लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये रखी गई है। नई जिम्नी के टॉप मॉडल की कीमत 15.05 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 से ही जिम्नी के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी जिसकी बिक्री अब तक कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है। हालांकि अब कंपनी ने इसी महीने यानी अक्टूबर के बाकी 11 दिन के लिए जिम्नी पर 1 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट दिया है। त्योहारी सीजन देशभर की सभी डीलरशिप पर जिम्नी का एंट्री लेवल जेटा वेरिएंट इस डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Jimny

ेशभर की सभ डीलरशि जिम्नी का ट्र् लेवल ेट वेरिएंट िस्ाउंट ाथ उपलब्ध है

यहीं से विदेशों में निर्यात

भारत पहला मार्केट है जहां मारुति सुजुकी ने जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसका उत्पादन गुरुग्राम प्लांट में किया जा रहा है और विदेशों में इस वेरिएंट का भारत से निर्यात भी शुरू हो गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी जेटा और अल्फा वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसे आगे 6 ट्रिम्स में बांटा गया है। ऑफरोडिंग के लिए नई जिम्नी बहुत जोरदार विकल्प है जिसके साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 2डब्ल्यूडी सिस्टम भी एसयूवी के साथ मुहैया कराया गया है।

End of Feed