ऑटो न्यूज़

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अब चलते वाली हैं प्रीमियम बसें, ठाठ—बाठ से यात्रा करेगी जनता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 20, 2023, 06:04 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वजनिक परिवहन के लिए प्रीमियम बस सेना शुरू करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में भीड़ बढ़ने से यात्री दोबारा वाहन पर आ गए हैं, इन्हीं के लिए ये सुविधा है।

Image

उच्च मध्यम वर्ग के लोग भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनेंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में प्रीमियम बस सेवा होगी शुरू
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी जानकारी
  • उपराज्यपाल ने योजना को मंजूरी दी

Premium Bus Service In Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि उच्च मध्यम वर्ग को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर उनकी सरकार ऐप आधरित ‘प्रीमियम बस सेवा’ शुरू करेगी। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना की मंजूरी के बाद योजना को अधिसूचित किया जाएगा।

मिडिल क्लास के लिए

केजरीवाल ने कहा, "जब दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हुई तो बहुत से लोगों ने स्कूटर का उपयोग बंद कर दिया और मेट्रो से यात्रा करने लगे, लेकिन जब मेट्रो में भीड़ बढ़ी तो वे फिर अपने वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। निम्न मध्यम वर्ग के लोग बस में यात्रा करते हैं, लेकिन इस योजना (प्रीमियम बस सेवा) से उच्च मध्यम वर्ग के लोग भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनेंगे।"

भुगतान डिजिटल होगा

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाली कंपनी (एग्रीगेटर्स) को कम से कम नौ सीट वाली वातानुकूलित बसें चलानी होंगी। उन्होंने कहा, "बस में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं रहेगी और भुगतान डिजिटल रूप से किया जाएगा। एग्रीगेटर को अपने बेड़े में कम से कम 25 बसें रखनी होंगी। एक जनवरी 2025 से बेड़े में शामिल सभी बसें इलेक्ट्रिक होनी चाहिए।"

इनका किराया डायनमिक

केजरीवाल ने कहा कि इन बसों के मार्ग मांग के आधार पर तय किए जाएंगे और संबंधित कंपनी को इस बारे में परिवहन विभाग को सूचित करना होगा। उन्होंने कहा, "इनका किराया डायनमिक (उपलब्ध सीटों की संख्या कम होने के साथ ही किराए में वृद्धि) होगा और दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) की वातानुकूलित बस के अधिकतम किराये से कम नहीं होगा।"

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article