मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, जेब गर्म हो जाएगी

Maruti Suzuki Jimny July Discount: मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार ऑफरोड एसयूवी जिम्नी की बिक्री बढ़ाने के लिए जुलाई 2024 पर बंपर डिस्काउंट दिया है। इसी महीने जिम्नी खरीदने पर ग्राहक 3.25 लाख रुपये की तगड़ी बचत कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जिम्नी पर डिस्काउंट
  • जुलाई 2024 में छप्पर फाड़ ऑफर्स
  • 3.25 लाख रुपये तक होगी बचत

Maruti Suzuki Jimny July Discount: मारुति सुजुकी जिम्नी बेशक एक जोरदार ऑफरोडर है, लेकिन इसकी बिक्री औसत रही है। इसी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस एसयूवी के जेटा वेरिएंट पर 1.75 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है। अल्फा वेरिएंट चुनने पर ग्राहकों के 1.80 लाख रुपये नकद बचेंगे। इसके अलावा जो ग्राहक मारुति सुजुकी की फाइनेंस सर्विस चुनते हैं, उन्हें अलग से 1.50 लाख रुपये का फायदा होगा। कुल मिलाकर इसी महीने जिम्नी की खरीद पर ग्राहक 3.25 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं। ऐसे में मुकाबले की कई कारों के दाम से काफी कम में आपको जिम्नी डिस्काउंट के साथ मिल जाएगी। दो वेरिएंट्स में उपलब्ध जिम्नी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Jimny Bumper Offer In July 2024

दो वेिएं्स में उपलब्ध जि्नी की ुरुआती एकसशोरूम कीमत 12.74 ला ुपये है

2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव

भारत पहला मार्केट है जहां मारुति सुजुकी ने जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसका उत्पादन गुरुग्राम प्लांट में किया जा रहा है और विदेशों में इस वेरिएंट का भारत से निर्यात भी शुरू हो गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी जेटा और अल्फा वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसे आगे 6 ट्रिम्स में बांटा गया है। ऑफरोडिंग के लिए नई जिम्नी बहुत जोरदार विकल्प है जिसके साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 2डब्ल्यूडी सिस्टम भी एसयूवी के साथ मुहैया कराया गया है।

End of Feed