ऑटो न्यूज़

Mercedes ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, उम्मीद से कम कीमत

Mercedes-Benz EQA India Launch: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूए 250 प्लस भारत में लॉन्च कर दी है। मर्सिडीज ईक्यूए की एक्सशोरूम कीमत 66 लाख रुपये है और सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक कार लंबी दूरी तय करती है।

Image

लॉन्च होते ही नई इक्यूए कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज-बेंज ईक्यूए भारत में लॉन्च
  • कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
  • 66 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत

Mercedes-Benz EQA India Launch: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में नई ईक्यूए और ईक्यूबी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी हैं। यहां हम आपको ईक्यूए 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार की जानकारी दे रहे हैं जिसकी एक्सशोरूम कीमत 66 लाख रुपये है। लॉन्च होते ही नई इक्यूए कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। दिखने में नई मर्सिडीज-बेंज ईक्यूए 250 प्लस काफी खूबसूरत है और ग्राहकों को जनवरी 2025 से कार की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। इस कीमत के साथ कार का मुकाबला वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज, सी40 रिचार्ज और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 के अलावा किआ ईवी6 से भी शुरू हो गया है।

जोरदार फीचर्स से लोडेड

मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को शानदार लुक के साथ जोरदार फीचर्स दिए गए हैं। क्रॉसओवर स्टाइल की इस कार का पिछला हिस्सा बहुत कुछ ईक्यूबी से प्रेरित लगता है, वहीं 19-इंच के एएमजी अलॉय व्हील्स सामान्य तौर पर मुहैया कराए गए हैं। केबिन भी बहुत खूबसूरती से तैयार किया गया है जिसके सेंटर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम लगा है। यहां टच-केपेसिटिव तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, हेड्स अप डिस्प्ले, ऑगमेंटेड रियालिटी मेविगेशन और 360 डिग्री कैमरा के अलावा 12 स्पीकर्स वाला बर्मेस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स कार के साथ मिले हैं।

सेफ्टी और रेंज दोनों कमाल

लग्जरी कार के हिसाब से कम कीमत होने के बावजूद मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस इलेक्ट्रिक कार की सेफ्टी और रेंज दोनों जोरदार रखे हैं। इसके साथ 7 एयरबैग्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मर्सिडीज ईक्यूए के साथ 70.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 190 एचपी ताकत और 385 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सिंगल चार्ज में इसे 560 किमी तक चलाया जा सकता है और डीसी फार्स्ट चार्जर की मदद से ये कार सिर्फ 35 मिनट में 10-80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। सामान्य 11 किलावाट एसी चार्जर से ये फुल चार्ज होने में करीब 7.15 घंटे लेती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article