ऑटो न्यूज़

किआ कारेंस खरीदने के लिए अब चुकानी होगी ज्यादा रकम, इतनी बढ़ गई कीमत

Kia Carens Price Hike: किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर कार कारेंस एमपीवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसके दाम में 8,000 से 27,000 रुपये तक इजाफा किया है, हालांकि कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image

इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब भी 10.52 लाख रुपये ही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ कारेंस खरीदना हुआ महंगा
  • 27,000 रुपये तक बढ़ गई कीमत
  • जल्द आ रहा है फेसलिफ्ट मॉडल

Kia Carens Price Hike: किआ इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर कारेंस एमपीवी की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने कारेंस की कीमत में 8,000 से 27,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है, हालांकि इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब भी 10.52 लाख रुपये ही है। किआ कारेंस के प्रीमियम ओ वेरिएंट से कीमत बढ़ाई गई है और सबसे ज्यादा कीमत एमपीवी के एक्स-लाइन डीजल एटी वेरिएंट की बढ़ी है। अब इस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 19.94 लाख रुपये हो गई है। कंपनी जल्द भारत में कारेंस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है जिससे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

हाल में आया नया वेरिएंट

कुछ समय पहले ही किआ इंडिया ने कारेंस का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब इस 3 कतार वाली एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कारेंस के टॉप मॉडल एक्स लाइन के साथ डैशकैम, सभी खिड़कियों में ऑटोमैटिक अप और डाउन, वॉइस कमांड और 7 सीटर कंफिगरेशन जैसे फीचर्स बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर अर्टिगा से मुकाबले में आगे बढ़ाने के लिए किआ कारेंस के साथ ये नए फीचर्स दिए गए हैं।

प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट

किआ कारेंस का नया प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड एटी के साथ आया है। ये वेरिएंट सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप दिए गए है। ये वेरिएंट 7-सीटर मॉडल है जो लेदर रैप्ड गियर नॉब, स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशन लैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने नए वेरिएंट को कीलेस एंट्री, 8-इंच डिजिटल ऑडियो सिस्टम, शार्कफिन एंटीना, स्टीयरिंग पर रिमोट कंट्रोल और अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article