ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki WagonR खरीदने वाले हैं तो आपके काम की खबर, इस महीने होगी मोटी बचत

Maruti Suzuki WagonR Offers: मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन शुरू होते ही ग्राहकों की चहेती वैगनआर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 53,100 रुपये तक डिस्काउंट मिला है। मैनुअल वेरिएंट पर ग्राहक 48,100 रुपये तक और सीएनजी वेरिएंट पर 43,100 रुपये तक बचत कर सकते हैं।

Image

वैगनआर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 53,100 रुपये तक डिस्काउंट मिला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki WagonR Offer
  • 53,100 रुपये तक कर सकेंगे बचत
  • मैनुअल वेरिएंट पर 48,100 तक छूट

Maruti Suzuki WagonR Offers: मारुति सुजुकी की वैगनआर करीब 2 दशक से ग्राहकों की चहेती टॉलबॉय हैचबैक बनी हुई है। अब कंपनी ने सितंबर 2024 में इस सस्ती कार पर दमदार डिस्काउंट दिया है। वैगनआर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 53,100 रुपये तक डिस्काउंट मिला है। मैनुअल वेरिएंट पर ग्राहक 48,100 रुपये तक और सीएनजी वेरिएंट पर 43,100 रुपये तक बचत कर सकते हैं। कंपनी ने वैगनआर के अलावा अन्य कारों पर भी जोरदार डिस्काउंट दिए हैं, वहीं नैक्सा डीलरशिप पर भी आपको जोरदार डिस्काउंट मिलेंगे। यहां 2.50 लाख रुपये तक बचत जिम्नी, फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा पर कर सकते हैं।

34 से ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स

आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article