ऑटो न्यूज़

12 सितंबर को Maruti Suzuki लॉन्च करेगी नई Swift CNG! जानें इसके बारे में

Maruti Suzuki Swift CNG: मारुति सुजुकी ने नई 2024 में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक भारत में लॉन्च की है। अब कंपनी इसका CNG वेरिएंट 12 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। नई स्विफ्ट CNG के साथ जेड12ई इंजन दिया जाएगा और जो 1.2-लीटर का होगा।

Image

स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG की कमत करीब 80,000 से 90,000 रुपये ज्यादा होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ला रही स्विफ्ट CNG
  • 12 सितंबर को देश में होगी लॉन्च!
  • जोरदार माइलेज देगी नई CNG कार

Maruti Suzuki Swift CNG: मारुति सुजुकी ने मई 2024 में ही नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक भारत में लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये है। अब कंपनी 12 सितंबर को नई स्विफ्ट पर अधारित स्विफ्ट CNG लॉन्च कर सकती है। नई स्विफ्ट CNG के साथ जेड12ई इंजन दिया जाएगा और जो 1.2-लीटर का होगा। हालांकि कंपनी टाटा और ह्यून्दे के मुकाबले इसे सिंगल सिलेंडर सेटअप देने वाली है। हमारा मानना है कि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG की कमत करीब 80,000 से 90,000 रुपये ज्यादा होगी।

फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई जनरेशन स्विफ्ट CNG के साथ बाकी सारे फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही दिए जाएंगे। इनमें नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं।

धाकड़ माइलेज देता है नया इंजन

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट के स्टैंडर्ड मॉडल के साथ नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 80 बीएचपी के साथ 112 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये इंजन 25.75 किमी/लीटर माइलेज देता है, वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में इसका माइलेज 24.80 किमी/लीटर है।

सेफ्टी के मामले में भी जोरदार

अब तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की सेफ्टी रेटिंग काफी निराशाजनक रही है, लेकिन चौथी जनरेशन हैचबैक को कंपनी ने बहुत सुरक्षित बनाया है। इसके सभी वेरिएंट्स को 6 एयरबैग्स मिले हैं, वहीं 3 पॉइंट सीटबेल्ट भी सभी सीट्स के लिए दिए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने नई जनरेशन स्विफ्ट को तैयार करने में करीब 1,450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब तक इसके माइलेज की कोई जानकारी कंपनी ने उपलब्ध नहीं कराई है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article