सिर्फ नया लुक नहीं, दमदार इंजन के साथ आ सकती है चौथी जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 4, 2023, 05:11 PM IST

Maruti Suzuki New Generation Swift 2024 की शुरुआत तक लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नई कार के साथ दमदार 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो सीवीटी से लैस होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट हैचबैक को मिलेगा नया इंजन!
  • 2024 तक भारतीय मार्केट में होगी लॉन्च
  • 1.2-लीटर इंजन के साथ सीवीटी मिलेगा!

New Maruti Suzuki Swift Engine: सुजुकी ने हाल में नई जनरेशन स्विफ्ट से पर्दा हटाया है, इस हैचबैक को टोक्यो मोटर शो 2023 में पेश किया गया। ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई स्विफ्ट के साथ 1.2-लीटर दमदार पेट्रोल इंजन मिल सकता है। भारतीय मार्केट में नई जनरेशन कार को मारुति सुजुकी स्विफ्ट के नाम से 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ये कार दिखने में पहले से भी आकर्षक हो गई है और इसमें हुए बदलाव हैचबैक को देखते ही आपको पता लगा जाएंगे। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है।

New Generation Suzuki Swift To Get Powerful Engine
नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ कंपनी नया तीन-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed