ऑटो न्यूज़

अभी बुक करेंगे Mahindra Thar RWD तो मिलेगी 2025 में, जानें किस वेरिएंट की कितनी डिमांड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 4, 2023, 03:38 PM IST

Mahindra Thar RWD की भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है और इसके कुछ वेरिएंट्स पर नवंबर 2023 में भी लंबी वेटिंग मिल रही है। थार रियर व्हील ड्राइव पर 70 हफ्ते तक वेटिंग दी जा रही है।

Image

नई महिंद्रा थार 2-व्हील ड्राइव की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • थार आरडब्ल्यूडी पर लंबी वेटिंग जारी
  • कुछ वेरिएंट्स पर 70 हफ्ते तक वेटिंग
  • भारतीय डिमांड में इसकी जोरदार मांग

Mahindra Thar RWD Waiting: महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही अपनी सबसे सस्ती थार आरडब्ल्यूडी भारत में लॉन्च की है। नवंबर 2023 में भी इस ऑफरोडर पर ग्राहकों को लंबी वेटिंग मिल रही है। नई महिंद्रा थार 2-व्हील ड्राइव की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये है। अगर आप नई थार रियर व्हील ड्राइव खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए करीब डेढ़ साल इंतजार करना होगा। इस ऑफरोडर के कुछ वेरिएंट्स पर तो 70 हफ्ते यानी 490 दिन की वेटिंग है, कुल मिलाकर 16 महीने से भी ज्यादा इंतजार ग्राहकों को करना होगा।

किस मॉडल पर कितनी वेटिंग

महिंद्रा थार 2डब्ल्यू के पेट्रोल वेरिएंट पर जहां 16-20 हफ्ते की वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को 65 से 70 हफ्ते इंतजार करना होगा। महिंद्रा थार के 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल 16 से 24 हफ्ते ही वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। महिंद्रा जल्द ही भारत में 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च जिम्नी से होने वाला है। इसके साथ ही फोर्स गुरखा 5-डोर भी इन दोनों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी

नई महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के साथ एक्सयूवी300 वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 117 बीएचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने इस मॉडल को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, डीजल ऑटोमैटिक थार के महंगे 4बाय4 वेरिएंट में मिलता है। थार 2डब्ल्यूडी के पेट्रोल वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो काफी दमदार है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प दिए हैं।

दिखने में कितनी अलग है एसयूवी

लुक्स की बात करें तो 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी वेरिएंट लगभग एक जैसे दिखते हैं, कमी है तो सिर्फ 4-व्हील ड्राइव बैज की। 2023 महिंद्रा थार को नए रंग - ब्लेजिंग ब्रोन्ज में पेश किया गया है, इसके अलावा इस वेरिएंट को कंपनी ने सिर्फ हार्ड टॉप ऑप्शन में ही पेश किया है। यहां स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक-अनलॉक जैसे फीचर्स एसयूवी के सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं।

फीचर्स और मुकाबला दोनों जोरदार

नई महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के केबिन में करीब उतने ही फीचर्स मिले हैं जितने 4-व्हील ड्राइव में मिलते हैं। यहां 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स मिले हैं। भारतीय मार्केट के रियर व्हील ड्राइव सेगमेंट में इसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन फोर्स गुरखा और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी जिम्नी इसे टक्कर देने वाले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article