इन रंगों में चुन सकते हैं नई जनरेशन Dzire, वेरिएंट्स के बारे में भी जान लीजिए

2025 Maruti Suzuki Dzire: कंपनी ने इसे 7 रंगों - गैलेंट रेड, पर्ल अर्कटिक व्हाइट, स्प्लैंडिड सिल्वर, मैग्मा ग्रे, ब्लूइश ब्लैक, नटमैग ब्राउन और एल्यूरिंग एल्यूरिंग ब्लू में पेश की है। इनमें से 3 रंग गैलेंट रेड, एल्यूरिंग ब्लू और नटमैग ब्राउन नए रंग हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 रंगों में आई नई डिजायर सेडान
  • इनमें से 3 नए रंग कार को मिले
  • 6.79 लाख रुपये शुरुआती कीमत

2025 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी ने नई डिजायर बहुत आकर्षक कीमत पर लॉन्च की है। 6.79 लाख रुपये शुरुआती दाम पर इस कार को खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस पैसा वसूल कार से पर्दा हटाया है जिसे ग्लोबल एनकैप ने सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है। इसकी स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं, खासतौर पर नई जनरेशन डिजायर का चेहरा काफी बदल गया है। कंपनी ने इसे 7 रंगों - गैलेंट रेड, पर्ल अर्कटिक व्हाइट, स्प्लैंडिड सिल्वर, मैग्मा ग्रे, ब्लूइश ब्लैक, नटमैग ब्राउन और एल्यूरिंग एल्यूरिंग ब्लू में पेश की है। इनमें से 3 रंग गैलेंट रेड, एल्यूरिंग ब्लू और नटमैग ब्राउन नए रंग हैं।

Maruti Suzuki Dzire Colour Options

6.79 लाख रुपये शुरुआती दाम पर इस कार को खरीदा जा सकता है

4 वेरिएंट्स में लॉन्च हुई कार

नई जनरेशन डिजायर को 4 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया है। नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। ये 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आया है जो 80 बीएचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुतुकी ने इस कार को सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है जिसमें इंजन की ताकत घटकर 68 बीएचपी और 102 एनएम रह जाती है। हालांकि ये करीब 34 किमी/किग्रा तक माइलेज भी देता है। कुल मिलाकर नया इंजन बहुत किफायती है और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से जोरदार माइलेज देता है।

End of Feed