Maruti का मार्च धमाका! Swift और Brezza पर 50,000 रुपए तक की बचत का मौका; हाथ से न निकल जाए शानदार मौका

Maruti Suzuki March 2026 Discounts: अगर आप भी एक नई मारुति कार खरीदने की तैयारी में हैं तो खुश हो जाइए। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक Swift, पावरफुल SUV Brezza और दूसरी गाड़ियों पर 50,000 तक के बंपर बेनिफिट्स दे रही है। इस मार्च धमाके में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं।

Maruti Suzuki March 2026 Discounts: अगर आप भी मार्च 2026 में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। Maruti Suzuki की ओर से Arena डीलरशिप के जरिए कई पॉपुलर मॉडलों पर आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। कंपनी इस महीने अपनी कई कारों पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉरपोरेट ऑफर शामिल हैं। ये सभी ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य हैं और शहर व स्टॉक के अनुसार इनमें बदलाव भी हो सकता है।

Maruti Suzuki March 2026 Discounts

मारुति कारों पर मिल रही धमाकेदार डील (Photo: maruti suzuki)

Maruti Suzuki Swift मिलेगी सस्ती

सबसे ज्यादा फायदा इस महीने Maruti Suzuki Swift पर मिल रहा है। मार्च 2026 में इस हैचबैक पर ग्राहकों को 50,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है, जो कि Arena लाइन-अप में सबसे ज्यादा है। Swift के AMT वेरिएंट पर 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ग्राहक 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बेनिफिट चुन सकते हैं। इसके अलावा 5,000 रुपए का कॉरपोरेट ऑफर भी उपलब्ध है। वहीं मैनुअल वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट थोड़ा कम यानी करीब 15,000 रुपए तक मिलता है। इस कार की कीमत लगभग 5.79 लाख रुपए से 8.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

End of Feed