ऑटो न्यूज़

बजट कम, भरोसा ज्यादा: जानिए 1 लाख रुपए से कम में Honda Activa 110 क्यों है वैल्यू-फॉर-मनी

Why Buy Honda Activa 110 Under 1 Lakh: अगर आप 1 लाख रुपए से कम कीमत में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और कम मेंटेनेंस वाला स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Honda Activa 110 एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसकी माइलेज, कंफर्ट और फीचर्स इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन स्कूटर बनाते हैं।

Image

Honda Activa 110 स्कूटर क्यों खरीदें (Photo: honda 2 wheelers india)

Why Buy Honda Activa 110 Under 1 Lakh: अगर आपका बजट 1 लाख रुपए तक है और आप एक नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आप Honda Activa110 को चुन सकते हैं। इस स्कूटर को कंपनी Standard, DLX और SMART तीन वेरिएंट में पेश करती है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 75,433 रुपए से शुरू होकर 89,806 रुपए तक जाती है। 106 kg वजन वाला यह स्कूटर किफायती कीमत, भरोसेमंद इंजन और आसान राइडिंग के कारण लाखों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। आइए जानते हैं 1 लाख रुपए से कम में Honda Activa 110 क्यों है वैल्यू-फॉर-मनी-

दमदार माइलेज

Honda Activa 110 में 109.51cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 7.8 bhp पावर और 9 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन शहर में रोजाना चलाने के लिए काफी स्मूद और भरोसेमंद माना जाता है। माइलेज की बात करें तो स्कूटर लगभग 45–50 kmpl तक का औसत दे सकता है, जिससे रोजाना के खर्च भी कम रहते हैं।

स्टाइल और डिजाइन

घर के लिए एक ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं, जो परिवार के हर उम्र के सदस्य के काम आए तो आपको Activa 110 का सिंपल डिजाइन लुभा सकता है। Activa 110 का डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक देता है। इसमें LED हेडलाइट, एलॉय व्हील और कई आकर्षक रंग विकल्प मिलते हैं, जो इसे मॉडर्न और स्टाइलिश बनाते हैं। स्कूटर का क्लासिक लुक इसे युवाओं से लेकर परिवार के हर सदस्य के लिए बेस्ट स्कूटर बनाता है।

कंफर्ट और आसान राइडिंग

कंफर्ट के मामले में भी यह स्कूटर काफी अच्छा है। इसमें 764 mm की लो सीट हाइट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और हल्का हैंडलिंग मिलता है, जिससे इसे चलाना आसान होता है। शहर के ट्रैफिक में यह स्कूटर आसानी से कंट्रोल हो जाता है और लंबी दूरी पर भी आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

आधुनिक फीचर्स

नए मॉडल में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जैसे डिजिटल या TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी (H-Smart वेरिएंट)। ये फीचर्स स्कूटर को ज्यादा मॉडर्न और सुविधाजनक बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए इसमें Combined Braking System (CBS) दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग के समय बेहतर संतुलन मिलता है। इसके अलावा साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article