SUV ग्राहक कृपया ध्यान दें... Maruti Suzuki लाने वाली है Baleno पर बेस्ड Crossover

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 28, 2022, 08:25 AM IST

Maruti Suzuki अपनी सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno के Crossover वर्जन काम कर रही है और बीते कुछ समय से ये कार टेस्टिंग के दौरान देखी जा रही है. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Auto Expo 2023 में इसे शोकेस किया जाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki Baleno Crossover
  • टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी Baleno Cross
  • Auto Expo 2023 में पेश होगी SUV

Maruti Suzuki Baleno Based Crossover: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट के लिए एक नई किफायती क्रॉसओवर एसयूवी पर काम कर रही है. ये बलेनो का क्रॉसओवर वर्जन होगा जिसका कोडनेम वायटीबी है. अब बलेनो क्रोसओवर भारत में टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर दिखाई दी है और इस बार नई क्रॉसओवर को बहुत कम स्टिकर्स के साथ स्पॉट किया गया है. कंपनी 2023 ऑटो एक्सपो में इस कार से पर्दा हटाएगी जो अब लगभग तय नजर आ रहा है. डिजाइन के मामले में बलेनो क्रॉस एक कूपे एसयूवी नजर आ रही है जैसा कॉन्सेप्ट फ्यूच्यूरो-ई नाम से कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था.

Maruti Suzuki Baleno Crossover Spotted Testing

कंपनी 2023 ्स कार से पर् टागी लगभग तय जररहा .

अगले हिस्से में बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी वायटीबी का साइड प्रोफाइल बलेनो जैसा नजर आता है, हालांकि इसके अगले हिस्से में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे. कार का अगला हिस्सा हालिया पेश हुई मारुति ग्रैंड विटारा से प्रेरित नजर आ रहा है. तो यहां स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ एलईडी डीआरएल मिलेंगे जो मुख्य हेडलैंप के ठीक नीचे फिट किए गए हैं. इसकी ग्रिल काफी बड़े आकार की है और इसका बोनट आगे की ओर झुकता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा यहां रूफ रेल्स भी नई कार को मिलने की संभावना है.

End of Feed