ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी इंविक्टो के टॉप मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा, वेटिंग पीरियड भी लंबा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 3, 2023, 07:24 PM IST

Maruti Suzuki की सबसे महंगी कार Invicto को भारतीय ग्राहकों को जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सबसे ज्यादा डिमांड इसके टॉप मॉडल की है। इस एमपीवी पर फिलहाल कंपनी 8-10 महीने की वेटिंग दे रही है।

Image

अभी अगर आप ये एमपीवी बुक करते हैं तो 8-10 महीना इंतजार करना होगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी इंविक्टो की हाई डिमांड
  • टॉप मॉडल ग्राहकों का पसदीदा बना
  • एमपीवी पर 8 से 10 महीने की वेटिंग

Maruti Suzuki Invicto Demand: मारुति सुजुकी की इंविक्टो भारतीय मार्केट में काफी पसंद की जा रही है और बिक्री में इसका प्रदर्शन बहुत अच्छा हो चुका है। त्योहारों के सीजन में भी बहुत लोगों से इसे अपनी नई सवारी बनाया है। ये कंपनी की सबसे महंगी कार है जिसके टॉप मॉडल की भारत में सबसे ज्यादा डिमांड दर्ज की गई है। इंविक्टो का टॉप वेरिएंट अल्फा प्लस है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 28.42 लाख रुपये है। महंगी होने के बावजूद कंपनी को हर महीने इसकी 500-700 बुकिंग्स मिल रही हैं और इसकी कुल बुकिंग फिलहाल 5,000 के पार है। इसके अलावा अभी अगर आप ये एमपीवी बुक करते हैं तो 8-10 महीना इंतजार करना होगा।

कितनी है एमपीवी की कीमत

मारुति सुजुकी इंविक्टो एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये रखी गई है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 28.42 लाख रुपये तक जाती है और फिलहाल ये कीमत इंट्रोडक्टरी है। असल में ये एमपीवी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस है जिसे मारुति सुजुकी ने अपने बैज के साथ मार्केट में पेश किया है। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता है और अपनी छोटी और हैचबैक कारों के लिए मशहूर है। हालांकि कंपनी की बिक्री में अब प्रीमियम कारें ज्यादा पसंद की जा रही हैं और सस्ती हैचबैक की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है।

एसयूवी कर रहीं जोरदार प्रदर्शन

मारुति सुजुकी देश के एसयूवी सेगमेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स शामिल हैं। बता दें कि प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंविक्टो का मुकाबला इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस से होने वाला है जिनका मार्केट में दबदबा है। यहां और भी कई गाड़ियां पहले से इस मुकाबले में मौजूद हैं, लेकिन सालों से टोयोटा इनोवा के सामने कोई नहीं टिक पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मारुति सुजुकी इंविक्टो इस सेगमेंट में बड़़े प्राइस टैग के साथ कैसा प्रदर्शन करती है।

केबिन में फीचर्स की भरमार

नई इंविक्टो के केबिन में कंपनी ने खूब सारे फीचर्स दिए हैं जिनमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ के साथ एंबिएंट लाइटिंग, बीच की कतार में रिक्लाइनर सीट्स, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ग्रीन लेमिनेटेड ग्लासेस, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। यहां आपको सुजुकी कनेक्ट मिलेगा जो इस एमपीवी को 50 से ज्यादा रिमोट फीचर्स देता है। ग्राहकों को इंविक्टो में ई-कॉल फंक्शन भी मिलेगा जो किसी भी मारुति सुजुकी कार के साथ पहली बार दिया गया है।

23 किमी से ज्यादा मिलेगा माइलेज

मारुति सुजुकी ने नई इंविक्टो के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आया है। ये इंजन 183 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसके साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। एमपीवी को सामान्य तौर पर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। इंविक्टो 3 ड्राइविंग मोड्स - नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको में आई है और ये एक लीटर पेट्रोल में 23.24 किमी तक माइलेज देती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article