डाउन पेमेंट जमा कर लें, जून में लॉन्च होगी नई Maruti Suzuki Jimny SUV; प्रोडक्शन हुआ शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 06:14 PM IST

Maruti Suzuki ने जून 2023 में लॉन्च होने वाली नई Jimny का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल में इस एसयूवी के लिए 25,000 बुकिंग्स भी हासिल कर ली हैं जिससे साबित होता है कि लॉन्च से पहले ही जिम्नी हिट हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Jimny का प्रोडक्शन शुरू
  • लॉन्च से पहले 25,000 बुकिंग मिलीं
  • जून 2023 में शुरू होगी इसकी बिक्री

Maruti Suzuki Jimny Production Begins: मारुति सुजुकी जून 2023 में नई जिम्नी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे पहली बार कंपनी ने ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हाल में नई जिम्नी के लिए 25,000 बुकिंग्स भी मारुति ने हासिल कर ली हैं। अब कंपनी ने देश में जिम्नी 5-डोर एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है। इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है। इसके अलावा एसयूवी सेगमेंट की अन्य कई कारों से भी ये भिड़ने वाली है।

Maruti Suzuki Jimny Production Begins

कंपनी ने देश में जिम्नी 5-डोर एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है। 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है।

End of Feed