इतने लाख घरों की फैमिली SUV बनी नई Maruti Grand Vitara, पैसा वसूल है ये डील

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ने सितंबर 2022 में लॉन्च के बाद अब तक इसकी 2.5 लाख यूनिट बेचने का मुकाम हासिल का लिया है। मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बढ़ाकर डिस्काउंट दिया है। ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपये तक छूट मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति ग्रैंड विटारा की 2.5 लाख बिक्री
  • सितंबर 2022 में लॉन्च हुई थी ये एसयूवी
  • पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड ग्रैंड विटारा

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है जिसकी बिक्री अब बड़े आंकड़े तक पहुंच गई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में लॉन्च के बाद अब तक इसकी 2.5 लाख यूनिट बेचने का मुकाम हासिल का लिया है। मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बढ़ाकर डिस्काउंट दिया है। ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपये तक छूट मिली है, वहीं इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहक 1.58 लाख तक बचा सकते हैं। इसके अलावा एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट पर आपको 1.38 लाख रुपये तक फायदा मिल रहा है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Sales Milestone

कंपनी ने सितंबर 2022 में लॉन्च के बाद अब तक इसकी 2.5 लाख यूनिट बेचने का मुकाम हासिल का लिया है

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दिखने में बहुत अच्छी एसयूवी है जिसके अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है।

End of Feed