ऑटो न्यूज़

28 KM से ज्यादा माइलेज देने वाली Maruti Suzuki Fronx S-CNG भारत में लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 12, 2023, 07:10 PM IST

Maruti Suzuki ने देश में नई Fronx S-CNG लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि नई Fronx CNG 28.51 किमी/किग्रा माइलेज देती है।

Image

कंपनी का दावा है कि नई फ्रॉन्क्स सीएनजी 28.51 किमी/किग्रा माइलेज देती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख
  • 28.51 किमी/किग्रा माइलेज देगी कार

Maruti Suzuki Fronx S-CNG: मारुति सुजुकी लगातार अपने सीएनजी पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है और कंपनी ने अब नई फ्रॉन्क्स को भी सीएनजी इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। नई मारुति फ्रॉन्क्स एस-सीएनजी के सिग्मा और डेल्टा वेरिएंट्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 8.41 लाख रुपये और 9.27 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि नई फ्रॉन्क्स सीएनजी 28.51 किमी/किग्रा माइलेज देती है। इसके अलावा भारत में इस वेरिएंट का मुकाबला हालिया लॉन्च ह्यून्दे एक्सटर सीएनजी से होने वाला है।

14 लाख सीएनजी कारें बिक चुकीं

मारुति सुजुकी ने अब तक भारतीय मार्केट में 14 लाख एस-सीएनजी कारें बेच चुकी है। नई फ्रॉन्क्स सीएनजी को मिलाकर अब कंपनी भारत में 15 सीएनजी कारें बेच रही है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी अब सीएनजी पोर्टफोलियो पर ज्यादा ध्यान दे रही है। फ्रॉन्क्स सीएनजी के साथ 1.2-लीटर चार-सिलेंडर इंजन मिला है जो 76 बीएचपी ताकत और 98.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। बता दें कि भारत में फिलहाल मारुति सुजुकी का सबसे बड़ा सीएनजी पोर्टफोलियो है।

कितना दमदार है एसयूवी का इंजन

मारुति ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article