Maruti Suzuki ला रही सबसे छोटी और सस्ती 7-सीटर EV, 500km से ज्यादा होगी रेंज

मारुति अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एक नई इलेक्ट्रिक फैमिली कार लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा कि कंपनी की कोशिश इसे एक किफायती मॉडल के रूप में पेश करने की है।

Maruti Suzuki आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी कई SUV के साथ इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, CNG और पेट्रोल इंजन वाले मॉडल लाने की योजना में है। फिलहाल कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में eVitara मौजूद है। इसके बाद अब एक नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV को लाने की तैयारी है, जिसे YMC कोडनेम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल इस साल के अंत तक पेश हो सकता है और अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए आ सकता है।

Maruti Suzuki EV

मारुति ला रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फैमिली कार (प्रतिकात्मक इमेज iStock)

सबसे छोटी और किफायती 7-सीटर EV

आने वाली Maruti YMC को कंपनी की सबसे छोटी और किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये होने का अनुमान है। इससे इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में इसकी पहुंच ज्यादा ग्राहकों तक हो सकती है। कंपनी के Battery-as-a-Service यानी BaaS रेंटल प्रोग्राम के जरिए शुरुआती खरीद लागत को और कम करने की कोशिश की जा सकती है। बाद में Toyota भी इस मॉडल पर आधारित अपना डेरिवेटिव मॉडल पेश कर सकती है।

End of Feed