Maruti Suzuki इसी वित्त वर्ष में शुरू कर देगी Electric Car का उत्पादन, पहली होगी e-SUV

Maruti Suzuki Electric Car Production: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट के अलावा विदेशों में निर्यात करने के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन इसी वित्त वर्ष के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार एक एसयूवी होगी जिसका कोडनेम ईवीएक्स है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन
  • इसी वित्त वर्ष के अंत तक होगा शुरू
  • पहली कार होगी एक इलेक्ट्रिक SUV

Maruti Suzuki Electric Car Production: मारुति सुजुकी अपने इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ने जा रही है जो कंपनी के इलेक्ट्रिक अध्याय की शुरुआती होगी। मारुति इसी वित्त वर्ष के अंत तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन चालू कर देगी जो एक एसयूवी होने वाली है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि विदेशी बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन भारत में बनाए और निर्यात किए जाएंगे। ये प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में किया जाएगा जिसपर कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पहले की कर दी है। अगले कुछ साल में मारुति सुजुकी का गुजरात प्लांट कई तरह की इलेक्ट्रिक कारों के तैयार होगा।

Maruti Suzuki Electric Cars Production

विदेशी बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन भारत में बनाए और निर्यात किए जाएंगे

नाम भी करा लिए ट्रेडमार्क

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी ने अब तक इसे ईवीएक्स कोडनेम दिया था, अब संभवत: इसी ईवी के लिए दो नाम ट्रेडमार्क कराए गए हैं जो — एस्कूडो और टॉर्कनाड हैं। इनमें से कोई नाम कार को मिल सकता है, संभव है कि मारुति इसे किसी और ही नाम से मार्केट में लॉन्च कर दे। मारुति सुजुकी की ये ईवी संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है।

End of Feed