Maruti Suzuki e Vitara से हटा पर्दा, बिना पेट्रोल फूंके पहुंचाएगी दिल्ली से मनाली

Maruti Suzuki e Vitara Unveiled: बेहतरीन लुक और शानदार स्टाइल वाली इस मिडसाइज एसयूवी कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ई विटारा हुई शोकेस
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी ई विटारा
  • सिंगल चार्ज में 500 किमी देगी रेंज

Maruti Suzuki e Vitara Unveiled: मिलान में आज सुजुकी ने बिल्कुल नई ई विटारा से पर्दा हटा लिया है जो मारुति ईवीएक्स का प्रोडक्शन वर्जन है। बेहतरीन लुक और शानदार स्टाइल वाली इस मिडसाइज एसयूवी कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं। मारुति सुजुकी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी शो में नई ई विटारा शोकेस करने वाली है। इसे देखते ही समझ आ जाता है कि कंपनी ने इस कार को कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता ही बनाया गया है।

Maruti Suzuki e Vitara

कंनी कार को ॉन्सप् मॉडल से मिता-जुलता ही नाया गया है

दिखने में जोरदार है ई विटारा

मारुति सुजुकी संभवतः ऑटो एक्सपो में ही इस कार की कीमत बताएगी। इसे बहुत अच्छे लुक में तैयार किया गया है। इसके अगले और पिछले हिस्से में ट्राई स्लैश एलईडी डीआरएल लगाए गए हैं। एडब्ल्यूडी वर्जन में आपको 19 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, वहीं पिछले डोर हैंडर पुरानी स्विफ्ट जैसे दिख रहे हैं। कंपनी ने इसके केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

End of Feed