ऑटो न्यूज़

Hyundai ने अपडेट की 2024 Verna, बढ़ी कीमत के बदले मिला नया रंग और रियर स्पॉइलर

2024 Hyundai Verna Price Hike: 2024 अपडेट के बदले ह्यून्दे ने वर्ना की कीमत 4,000 रुपये ये 5,000 रुपये तक बढ़ा दी है जो वेरिएंट पर आधारित है। अब ह्यून्दे वर्ना की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 17.48 लाख रुपये तक जाती है।

Image

कंपनी ने इस पॉपुलर सेडान को अमेजन ग्रे कलर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ने अपडेट की 2024 वर्ना सेडान
  • कंपनी ने बढ़ा दी इस कार की कीमत
  • अब 11 लाख रुपये हुआ शुरुआती दाम

2024 Hyundai Verna Price Hike: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर सेडान वर्ना लाइनअप में नए रंग और रियर स्पॉइलर दिया गया है। इसके बदले ह्यून्दे ने वर्ना की कीमत 4,000 रुपये ये 5,000 रुपये तक बढ़ा दी है जो वेरिएंट पर आधारित है। अब ह्यून्दे वर्ना की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 17.48 लाख रुपये तक जाती है। टॉप मॉडल के साथ 1.5-लीटर टर्बो जीडीआई डीसीटी इंजन मिलता है। कंपनी ने इसके अलावा कार में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने इस पॉपुलर सेडान को अमेजन ग्रे कलर दिया है।

दिखने में बहुत हॉट है कार

ह्यून्दे वर्ना को देखते ही आप समझ जाते हैं कि नई जनरेशन का मतलब असल में नई पीढ़ी की कार है। नई वर्ना के स्टैंडर्ड और टर्बो वेरिएंट में कंपनी ने मामूली बदलाव किए हैं। कार का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट काले अलॉय व्हील्स के साथ लगे लाल ब्रेक कैलिपर्स से लैस है। कार के अगले हिस्से में नई पैरामेट्रिक ग्रिल लगी है, वहीं इसके इर्द-गिर्द हेडलैंप्स लगाए गए हैं। यहां तक कि कार का पिछला हिस्सा भी दिखने में जोरदार है, यहां एलईडी टेललैंप्स मिले हैं जिन्हें बीच से जोड़ता हुआ एक कनेक्टेड लाइटबार भी मिला है।

दीवाना बना देंगे फीचर्स

नई जनरेशन ह्यून्दे वर्ना के केबिन को भी बहुत हाइटेक बनाया गया है और खूस सारे फीचर्स डैशबोर्ड पर ग्राहकों को मिलने वाले हैं। कार में इलेक्टॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, 10.25-इंच के दो स्क्रीन जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और पूरी तरह काले केबिन में रेड एक्सेंट शामिल हैं। ये फीचर्स वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से बदलने वाले हैं। जैसे ही आप नई जनरेशन ह्यून्दे वर्ना का केबिन देखेंगे, समझ जाएंगे कि मुकाबले के हिसाब से कंपनी ने वर्ना पर कितनी मेहनत की है।

सुंदर के साथ सुरक्षित भी

नई ह्यून्दे वर्ना सिर्फ दिखने में ही अच्छी नहीं है, बल्कि सेफ्टी के लिहाज से भी इसे जानदार फीचर्स दिए गए हैं। नई कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस के साथ आती है। इसके अंतर्गत कार में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन एग्जिट वार्निंग, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारत सरकार ने अब कई सारे सेफ्टी फीचर्स कारों के साथ अनिवार्य कर दिए हैं वो भी यहां मिलते हैं।

टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प

ह्यून्दे ने वर्ना सेडान के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं और ये दोनों ही पेट्रोल हैं। इस कार को मिला पहला इंजन 1.5-लीटर की पेट्रोल यूनिट है। ये नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 115 पीएस ताकत बनाता है और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। दूसरे नंबर पर आता है 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। ये 160 पीएस ताकत बनाता है और कंपनी ने यहां 6-स्पीड मैनुअल के अलावा डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article