ऑटो न्यूज़

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक से हटा पर्दा, World War II से गहरा नाता

Royal Enfield Electric Motorcycle: दूसरे विश्वयुद्ध में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली से ये बड़े स्तर पर प्रभावित है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 इस ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, इसके बाद कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी।

Image

2026 में कहीं इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Royal Enfield की पहली Electric Bike
  • Flying Flea C6 है एक लाइटवेट बाइक
  • दूसरे विश्वयुद्ध वाली बाइक से है प्रभावित

Royal Enfield Electric Motorcycle: रॉयल एनफील्ड ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पर्दा हटा लिया है जिसका नाम फ्लाइंग फ्ली सी6 रखा गया है। दूसरे विश्वयुद्ध में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली से ये बड़े स्तर पर प्रभावित है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 इस ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, इसके बाद कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए रॉयल एनफील्ड ने अलग से एक सब ब्रांड बनाया है जिसका नाम फ्लाइंग फ्ली रखा गया है। बता दें कि कंपनी ने ये कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। 2026 में कहीं इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

वर्ल्ड वार 2 से गहरा नाता

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का द्वितीय विश्वयुद्ध से गहरा नाता है। फ्लाइंग फ्ली सी6 की डिजाइन लैंग्वेज दूसरे वर्ल्ड वार में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से ली गई है। 1930 से 40 के दशक में सैनिकों के बीच इसे काफी पसंद किया जाता है। से बहुत खुली या कहें तो स्लीक बाइक है जिसके अगले हिस्से में गिर्डर स्टाइल का फोर्क, फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम, रिब्ड मैग्नीशियम बैटरी पैक और सिंग सीटर व्यवस्था दी गई है। इन सबके साथ ये बाइक दिखने में काफी आकर्षक हो गई है।

क्या-क्या नया मिलेगा

रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 के साथ गोल टेललाइट, गोल टर्न इंडिकेटर्स और टीएफटी टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया है। ये नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 10-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलने वाली है जिनके बीच में कंपनी ने पर्मानेंट मैगनेट मोटर लगाई गई है। ये बेल्ट से चलेगी। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी कोई तकनीकी जानकारी उजागर नहीं की है, लेकिन काफी जानकारी उपलब्ध भी कराई है। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 5 राइड मोड्स मिलने वाले हैं। रॉयल एनफील्ड ने ये जानकारी भी दी है कि इसके बाद फ्लाइंग फ्ली एस6 लॉन्च की जाएगी जो इलेक्ट्रिक स्क्रैंबलर होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article