e-Vitara: EV मार्केट में Maruti की धमाकेदार एंट्री, एक बार चार्ज होने पर 543KM, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी

Maruti Suzuki e Vitara Launched In India: Maruti Suzuki e Vitara की बिक्री जनवरी 2026 से शुरू होगी और उसी समय इसे जापान में भी पेश किया जाएगा। बुकिंग जल्द खुलेंगी, हालांकि तारीख घोषित नहीं हुई है। खास बात यह है कि यह SUV Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल में भी उपलब्ध होगी।

मारुति सुजुकी ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti e Vitara से पर्दा उठा दिया है। वर्षों से इसकी चर्चा हो रही थी और अब इसे आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। आकर्षक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार बैटरी पैक से लैस यह एसयूवी कंपनी की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।

Maruti Suzuki e Vitara Launched in India

Maruti Suzuki e Vitara Launched in India/Photo-Maruti

बुकिंग, लॉन्च और खरीदने के नए विकल्प

Maruti Suzuki e Vitara की बिक्री जनवरी 2026 से शुरू होगी और उसी समय इसे जापान में भी पेश किया जाएगा। बुकिंग जल्द खुलेंगी, हालांकि तारीख घोषित नहीं हुई है। खास बात यह है कि यह SUV Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल में भी उपलब्ध होगी। यानी ग्राहक बिना बैटरी खरीदे सिर्फ वाहन खरीद सकेंगे और बैटरी किराये पर ले पाएंगे। इसके साथ बायबैक प्रोग्राम भी शामिल होगा।

End of Feed