ऑटो न्यूज़

Mahindra XEV 9S खरीदने की तैयारी, पहले जानें 5 बड़े फायदे और 3 कमियां

यह महिंद्रा की Electric सीरीज की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV है, जो BE 6 और XEV 9e के साथ लाइनअप में शामिल होती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो इसे XEV 9e से अधिक किफायती बनाती है। टॉप वैरिएंट की कीमत ₹29.45 लाख तक जाती है, जो अभी भी XEV 9e के हाई-एंड मॉडल से कम है।

Image

Mahindra XEV 9S/photo-Mahindra

महिंद्रा ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S लॉन्च कर दी है। यह भारत में कंपनी की Born Electric सीरीज की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV है, जो BE 6 और XEV 9e के साथ लाइनअप में शामिल होती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो इसे XEV 9e से अधिक किफायती बनाती है। टॉप वैरिएंट की कीमत ₹29.45 लाख तक जाती है, जो अभी भी XEV 9e के हाई-एंड मॉडल से कम है।

Mahindra XEV 9S पसंद करने के 5 कारण

  • आकर्षक और अलग डिजाइन- Mahindra XEV 9S का डिजाइन XEV 9e और XUV700 का कॉम्बो है। फ्रंट प्रोफाइल XEV 9e जैसा है, जबकि साइड और रियर हिस्से में XUV700 की झलक मिलती है। EV-स्टाइल व्हील्स, LED स्प्लिट टेललैंप्स और अनोखी स्टाइलिंग इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती है।
  • लग्जरी और प्रैक्टिकल केबिन- इसका केबिन प्रीमियम होने के साथ काफी प्रैक्टिकल भी है। स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स, Boss Mode, बड़ी लेग स्पेस और पैनोरमिक सनरूफ इसे फैमिली-फ्रेंडली कार बनाती है। ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले और सॉफ्ट-टच कंट्रोल्स लग्जरी फील बढ़ाते हैं।
  • स्मूथ और ताकतवर परफॉर्मेंस- चाहे सीधी सड़क हो, पहाड़ी रास्ता या खराब रोड, EV मोटर काफी रेस्पॉन्सिव और स्मूथ है। ओवरटेकिंग आसान लगती है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतरीन रहता है।
  • बेहद शांत केबिन- EV होने की वजह से शोर कम है, लेकिन महिंद्रा ने NVH लेवल और बेहतर किया है, जिससे केबिन बेहद शांत और आरामदायक महसूस होता है।
  • दमदार सेफ्टी फीचर्स- कार में 7 एयरबैग, 360° कैमरा, लेवल-2 ADAS, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल और फटीग अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक सेफ SUV बनाते हैं।

Mahindra XEV 9S नापसंद करने के 3 कारण

  • तीसरी रो का सीमित स्पेस- वैसे तो यह 7-सीटर है, लेकिन तीसरी रो में वयस्कों के लिए जगह सीमित है।
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता- भारत में अभी EV चार्जिंग नेटवर्क पूरी तरह विकसित नहीं है, इसलिए लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी हो सकती है।
  • ऊंची कीमत- कीमत आकर्षक है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह अभी भी बजट से बाहर हो सकती है।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article