Maruti Suzuki Baleno XL6 And Ertiga OTA Updates: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर अपनी 3 कारों - बलेनो, एक्सएल6 और अर्टिगा के साथ अब नए कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं. ये फीचर्स पाने के लिए आपको नया मॉडल लेने की जरूरत नहीं है, यहां तक कि आपको किसी मारुति डीलरशिप पर जाने की भी जरूरत नहीं होगी. ग्राहक इन नए फीचर्स को ओवर दी एयर अपडेट के जरिए हासिल कर सकते हैं, आपको सिर्फ मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये ओटीए अपडेट हासिल कर सकते हैं. इससे पहले मारुति सुजुकी ने यही अपडेट ब्रेजा के लिए भी जारी किया था.
आप सिर्फ मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये ओटीए अपडेट हासिल कर सकते हैं.
कौन से कनेक्टिविटी फीचर्स मिले
ओटीए अपडेट्स मिलने के बाद ये तीनों कारें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐेप्पल कारप्ले से लैस होगी. बलेनो को अब टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इसके हेड्सअप डिस्प्ले पर मिला है. ये फीचर पहले से तीनों कारों के मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले पर दिया गया है. इसके अलावा अर्टिगा और एक्सएल6 के साथ अब सराउंड सेंस फीचर मिला है जो आर्किमिस ने तैयार किया है. मारुति सुजुकी जल्द मार्केट में फ्रॉन्क्स और जिम्नी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिन्हें अभी से दमदार प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो चुकी है.
जानदार फीचर्स से लैस एसयूवी
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं. सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं. बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी ने इस कार के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया था और अब इस एसयूवी को 5,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है.
कितना दमदार है एसयूवी का इंजन
हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं. इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है. मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है. दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है. कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है.
