ऑटो न्यूज़

Mahindra Thar का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च होते ही हिट, मिलने लगी डेढ़ साल तक वेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 7, 2023, 12:58 PM IST

Mahindra ने कुछ समय पहले ही भारत में Rear-Wheel Drive Thar SUV लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. इसके कुछ वेरिएंट्स पर अब कंपनी ने ग्राहकों को डेढ़ साल तक वेटिंग देना शुरू कर दिया है.

Image

Mahindra Thar का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च होते ही हिट, मिलने लगी डेढ़ साल तक वेटिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • थार 2डब्ल्यूडी पर डेढ़ साल तक वेटिंग
  • लॉन्च होते ही हिट हुई सबसे सस्ती थार
  • 9.99 लाख रुपये खास शुरुआती कीमत

Mahindra Thar 2WD Waiting: महिंद्रा ने हाल में 2-व्हील ड्राइव थार लॉन्च की है जिसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स के लिए अब ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जाने लगी है. डीलरशिप से मिली जानकारी के हिसाब से इस लाइफस्टाइल एसयूवी पर 18 महीने तक की वेटिंग मिलने लगी है. महिंद्रा ने नई थार 2डब्ल्यूडी को 9.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है जो 13.49 लाख रुपये तक जाती है. हालांकि ये कीमत फिलहाल इंट्रोडक्टरी यानी खास कीमत है जो पहले 10,000 ग्राहकों तक सीमित रखी गई है. बुकिंग का ये आंकड़ा पार होने के बाद नई थार की कीमत बढ़ना तय है.

किस मॉडल पर कितनी वेटिंग

महिंद्रा थार 2डब्ल्यू के पेट्रोल वेरिएंट पर जहां 3 महीने की वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को 16 से 18 महीने तक इंतजार करना होगा. 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट की बात करें तो इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स 3 महीने की वेटिंग के साथ बिक रहे हैं. इस नए मॉडल के अलावा महिंद्रा जल्द ही भारत में 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की हालिया शोकेस जिम्नी से होने वाला है.

इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी

नई महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के साथ एक्सयूवी300 वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 117 बीएचपी ताकत बनाता है. कंपनी ने इस मॉडल को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, डीजल ऑटोमैटिक थार के महंगे 4बाय4 वेरिएंट में मिलता है. थार 2डब्ल्यूडी के पेट्रोल वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो काफी दमदार है, कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प दिए हैं.

दिखने में कितनी अलग है एसयूवी

लुक्स की बात करें तो 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी वेरिएंट लगभग एक जैसे दिखते हैं, कमी है तो सिर्फ 4-व्हील ड्राइव बैज की. 2023 महिंद्रा थार को नए रंग - ब्लेजिंग ब्रोन्ज में पेश किया गया है, इसके अलावा इस वेरिएंट को कंपनी ने सिर्फ हार्ड टॉप ऑप्शन में ही पेश किया है. यहां स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक-अनलॉक जैसे फीचर्स एसयूवी के सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं.

फीचर्स और मुकाबला दोनों जोरदार

नई महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के केबिन में करीब उतने ही फीचर्स मिले हैं जितने 4-व्हील ड्राइव में मिलते हैं. यहां 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स मिले हैं. भारतीय मार्केट में इसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन फोर्स गुरखा और आगामी मारुति सुजुकी जिम्नी इसे कड़ी टक्कर देने वाले हैं. बता दें कि नई जिम्नी की बिक्री 2023 के मध्य से शुरू होने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article