ऑटो सेक्टर तेजी से बदलते एनर्जी ट्रेंड्स के दौर से गुजर रहा है, जहां इलेक्ट्रिक, CNG और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। FY2026 में ये ग्रीन ऑप्शन कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री का लगभग 30% हिस्सा बन चुके हैं। इसी बीच सरकार भी E85 और E100 जैसे एथेनॉल ब्लेंड को बढ़ावा दे रही है। ऐसे माहौल में Mahindra की नई SUV XUV7XO का टेस्ट मॉडल सड़क पर देखा गया है, जिससे इसके नए पावरट्रेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Mahindra XUV7XO टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, क्या हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट की है तैयारी? photo-mahindra (file)
नए ग्रीन पावरट्रेन की संभावना
हाल ही में एक पूरी तरह कवर की गई XUV7XO टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है, हालांकि बाहरी तौर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह मॉडल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड या E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra अपनी ICE SUVs के लिए सीरीज-हाइब्रिड और BEVs के लिए रेंज-एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है।
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
स्पॉट की गई SUV के रियर डिजाइन में मौजूदा मॉडल जैसी ही डायमंड-स्टाइल टेललाइट्स, ढलान वाली विंडशील्ड और लेयर्ड बूट लिड देखने को मिले। साइड प्रोफाइल भी पहले जैसा ही है, हालांकि नए हाइब्रिड या फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट में अलग बैजिंग और नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, लेकिन डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
इंजन और परफॉर्मेंस
माना जा रहा है कि XUV7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। वर्तमान में यह इंजन 203 PS की पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यही इंजन फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट में भी इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें E20 से E85 तक एथेनॉल ब्लेंड सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले Mahindra ने Bharat Mobility Show 2025 में XUV 3XO का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी पेश किया था।
भारत में हाइब्रिड कारों का बढ़ता दबदबा
भारत में हाइब्रिड कार सेगमेंट में फिलहाल Toyota और Maruti Suzuki का दबदबा है। FY2026 में हाइब्रिड कारों की बिक्री 1.23 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई। इस दौरान Toyota Innova Hycross सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार रही, जिसका कुल बिक्री में 49.7% हिस्सा रहा। इसके बाद Toyota Hyryder और Maruti Grand Vitara का नंबर आता है।
