Mahindra XUV700 ने किया नया कारनामा, 3 साल में इतने घरों की सवारी बनी SUV

Mahindra XUV700 Sales Milestone: महिंद्रा की एक्सयूवी700 भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है और इसने हाल में बिक्री का नया कारनामा किया है। कंपनी ने जून 2024 में इस एसयूवी की 2 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार किया था और अगस्त 2024 में सिर्फ घरेलू मार्केट में ही इसकी बिक्री 2 लाख के पार पहुंच गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV700 का नया कारनाम
  • 2 लाख घरों में बनाई एसयूवी ने जगह
  • कार के भारतीय मार्केट 3 साल हुए पूरे

Mahindra XUV700 Sales Milestone: महिंद्रा कारों का भारतीय मार्केट में बोलबाला है और ब्रांड की एक्सयूवी700 भी बिक्री में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कंपनी ने जून 2024 में इस एसयूवी की 2 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार किया था और अगस्त 2024 में सिर्फ घरेलू मार्केट में ही इसकी बिक्री 2 लाख के पार पहुंच गई है। भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 के 3 साल हाल में पूरे हुए हैं और देश में ये 2,05,978 घेरों में अपनी जगह बना चुकी है। इस कार की औसत 5,722 यूनिट कंपनी हर महीने बेच रही है। कुल 40 वेरिएंट्स में उपलब्ध इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 26.04 लाख तक जाती है।

Mahindra XUV700 Sales Milestone

कुल 40 वेरिएंट्स में उपलब्ध इस SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है

2 लाख रुपये का डिस्काउंट

महिंद्रा फिलहाल इस एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट भी मुहैया करा रही है। कंपनी ने जुलाई 2024 से अस्थाई तौर पर 4 महीने के लिए XUV700 की कीमत में ये खास कटौती की है। इस एसयूवी की कीमत में 2 लाख रुपये से भी ज्यादा फायदा मिल रहा है। अब इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये हो गई है जो 24.99 लाख रुपये तक जाती है। एएक्स7 एल डीजल एमटी 7-सीटर पर सबसे कम 1.50 लाख और एएक्स7 एल डीजल एटी 7-सीटर पर सबसे ज्यादा 2.20 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

End of Feed