ऑटो न्यूज़

महिंद्रा की इस SUV ने किया कमाल, बिक्री के मामले में पहुंची 2 लाख के पार

महिंद्रा एंड महिंद्रा जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी है और कंपनी की कारों को भारत में काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिंद्रा XUV700 ने रिकॉर्ड टाइम में बिक्री के मामले में 2 लाख सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर कंपनी ने महिंद्रा XUV700 के दो नए कलर भी जारी किये हैं।

Image

महिंद्रा की इस SUV ने किया कमाल, बिक्री के मामले में पहुंची 2 लाख के पार

Photo : Times Now Digital

Mahindra XUV700: महिंद्रा एंड महिंद्रा जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी है। स्कॉर्पियो से लेकर महिंद्रा XUV 3XO और थार तक, कंपनी की सभी कारों को देश में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि रिकॉर्ड टाइम में XUV700 ने बिक्री के मामले में 2 लाख सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। महिंद्रा XUV700 को यह आंकड़ा पार करने में 2 साल 9 महीने का कुल समय लगा है। इस बात का जश्न मानते हुए कंपनी ने कार के 2 नए कलर ऑप्शंस भी पेश किये हैं। अब महिंद्रा XUV700, डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना समेत कुल 9 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

लोगों को खूब भाई महिंद्रा XUV700

महिंद्रा XUV700, कंपनी की फीचर लोडेड प्रीमियम कार है। जब यह कार लॉन्च हुई थी कंपनी ने कार के साथ बहुत से सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स पेश किये थे। मिड रेंज SUV सेगमेंट में अलेक्सा बिल्ट इन, लेवल 2 ADAS, 10.23 इंच की दो HD टचस्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) समेत कई खास फीचर्स सबसे पहले महिंद्रा XUV700 में देखने को मिले थे।

नए फीचर्स के साथ फिर से किया आकर्षित

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि कस्टमर्स के अनुभव को बेहतर करने के अपने वादे पर बने रहने के लिए कंपनी ने 2024 में महिंद्रा XUV700 को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और मेमोरी फंक्शन वाले ORVM जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने कार का नैपोली ब्लैक कलर भी लॉन्च किया था और साथ ही कार का AX5 सेलेक्ट और MX 7 सीटर वेरिएंट्स को भी लॉन्च किया था, ताकि कार ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बना सके।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article